26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यकोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराईं गाड़ियां, 6 अमेरिकी समेत 24 से...

कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराईं गाड़ियां, 6 अमेरिकी समेत 24 से ज्यादा लोग घायल

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना मांट क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में यात्रियों से भरी मिनी बस के साथ-साथ कई वाहन टकराए। सड़क हादसे में 6 विदेशियों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और यमुना ऑथरिटी की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ये हुए घायल
मंगलवार को थाना मांट इलाके के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जा रही गाड़ियां टकरा गईं। एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ियों को हाईवे से हटाकर यातायात शुरू कराया। हादसे में लुइस (58), एंड्रिया (56), करला (60), केटी (22), रोहांडा (52), पोल (53) निवासी न्यूयार्क और सुभाष निवासी आया नगर नई दिल्ली, हरप्रीत सिंह निवासी परवांश मोहल्ला निवासी नई दिल्ली घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा पर रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य चल रहा है।

पांच गाड़ियों में दस हुए घायल, एक की हालत गंभीर बनी हुई है
टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर कोहरे के बचाव के लिए टीम लगी हुई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी दीपक चौधरी ने बताया कि कोहरा घना था। 10 मीटर की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हादसे में किसी की जान नहीं गई। कई विदेशी भी घायल हो गए हैं। पांच गाड़ियों में दस घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...