11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबंगाल में वोटिंग से एक दिन पहले हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या,...

बंगाल में वोटिंग से एक दिन पहले हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, BJP नेताओं पर क्रूड बम अटैक

Published on

कूचबिहार,

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. बंगाल के मुर्शीदाबाद में वोटिंग से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. वहीं, कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर है. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर क्रूड बम से हमला किया. इतना ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फायरिंग भी की गई. इस हमले में चार कार्यकर्ता जख्मी हो गए.

मुर्शीदाबाद के रानीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद मंडल की पीटपीट कर हत्या कर दी गई. अरविंद मंडल कांग्रेस के प्रत्याशी के भाई हैं. कांग्रेस ने अरविंद मंडल की हत्या के पीछे टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है. कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या ऐसे वक्त पर हुई, जब आज ही राज्यपाल सीवी आनंद बोस मुर्शीदाबाद में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले हैं.

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर क्रूड बम से हमला
बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ये हमला गुरुवार रात बामनहाटा ग्राम पंचायत में हुआ. टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली लगी है. जबकि हिंसा में कुल चार कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं. चारों कार्यकर्ताओं को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लगातार हो रही हिंसा में 18 लोगों की हुई मौत
पश्चिम बंगाल में 8 जून को पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था. यहां 8 जुलाई को मतदान होना है. लेकिन चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. बंगाल में जिस दिन से पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है, तब से अब तक 18 लोगों की हत्या हो चुकी है.

बुधवार को ही उत्तर 24 परगना में बम हमले में एक नाबालिग की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि 17 साल का इमरान हुसैन मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की रैली में शामिल हुआ था. इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में भी टीएमसी कार्यकर्ता जियारूल मोहल्ला नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं, दो जुलाई को मुर्शिदाबाद जिले में रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ शेख को भी गोली मार दी गई थी. इस हमले में आरिफ शेख बुरी तरह जख्मी हो गए थे. सोमवार को पुरुलिया में 45 साल के बीजेपी कार्यकर्ता का शव खेतों में मिला था.

8 जुलाई को होगा पंचायत चुनाव
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होगा. इसमें 5.67 करोड़ लोग वोट डालेंगे. इस चुनाव में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत की 74 हजार सीटों के लिए चुनाव होगा. इस चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे.बंगाल में लगातार बढ़ रहीं हिंसक घटनाओं को देखते हुए राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया है. इस समय राज्य में 822 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. इनमें 485 कर्मचारी हाल ही में बंगाल पहुंचे हैं. इससे पहले 315 सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया था.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...