9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeविराट कोहली फिर बने बाजार के सरताज! शाहरुख खान की लंबी छलांग,...

विराट कोहली फिर बने बाजार के सरताज! शाहरुख खान की लंबी छलांग, रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर खिसके

Published on

नई दिल्ली:

ब्रांड एंडोर्समेंट के मामले में भले ही क्रिकेटर आगे रहते हों, लेकिन साल 2023 में असली धूम बॉलीवुड ने मचाई है। एंडोर्समेंट में सबसे ज्यादा इजाफा यहीं हुआ है। क्रॉल के सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर भारत के सबसे ज़्यादा दमदार सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। साल 2023 में उनकी ब्रांड वैल्यू करीब $228 मिलियन रही है। हालांकि असली उछाल बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने लगाई है। शाहरुख की ब्रांड वैल्यू $120.7 मिलियन तक पहुंच गई है, जिसकी बदौलत वो 2022 की 10वीं पोजीशन से सीधे 2023 में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्रोल के एमडी (मूल्यांकन सलाहकार सेवाएं) अविरल जैन ने टीओआई को बताया कि साल 2023 ‘किंग्स’ – विराट, शाहरुख और बॉलीवुड की वापसी का साल रहा है। इस साल देश में सेलिब्रिटी उद्यमिता में इजाफा देखने को मिला है। जहां कलाकार अपने प्रभाव का दायरा बढ़ा रहे हैं और मनोरंजन और व्यापार के बीच की सीमाएं कम हुई हैं।

बिजनेस की दुनिया में जलवा
आजकल कई कलाकार सिर्फ फिल्मी पर्दे तक ही सीमित नहीं है। वह अब बिजनेस की दुनिया में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। इसे ही ‘सेलिब्रिटी उद्यमिता’ का नाम दिया जा रहा है। कुछ कलाकार अपने खुद के ब्रांड लॉन्च कर रहे हैं तो कुछ स्टार्ट-अप्स में पैसा लगा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, अक्षय कुमार ने अपना स्पोर्ट्सवियर ब्रांड फोर्स IX लॉन्च किया है। वहीं करीना कपूर खान ने अपना कोरियन स्किनकेयर ब्रांड क्वेंच बोटैनिक्स लॉन्च किया और दीपिका पादुकोण ने लग्जरी स्किनकेयर ब्रांड 82°E लॉन्च किया है।

हर कोई कर रहा कारोबार
अविरल जैन के मुताबिक, सेलेबप्रेन्योरशिप के चलते कई कलाकार अब फिल्मों से इतर कारोबार में भी कदम रख रहे हैं। ये ट्रेंड अब सिर्फ टॉप के चार-पांच कलाकारों तक सीमित नहीं रहा है। हॉलीवुड के टॉप 50 सितारों के 80 स्टार्ट-अप्स का अध्ययन करने के बाद हमने पाया कि वहां भी कई कलाकार अलग-अलग उद्योगों में बिजनेस कर रहे हैं। भारत में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसमें नयनतारा, कृति सैनॉन (हाईफन) और संजय दत्त (द ग्लेन वॉक) जैसे कलाकार अपने कई तरह के व्यावसायिक वेंचर्स में शामिल हैं।”

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...