8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलनो-बॉल पर बवाल होते-होते बचा, अंपायर से भिड़ने जा रहे शाकिब को...

नो-बॉल पर बवाल होते-होते बचा, अंपायर से भिड़ने जा रहे शाकिब को विराट ने रोका

Published on

एडिलेड

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में नो बॉल को लेकर बवाल होते-होते बचा। अगर यहां विराट कोहली बीच में नहीं आते तो बैड बॉय वाली इमेजा के बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन अंपायर से भिड़ ही जाते। यह सब हुआ भारतीय पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर। हसन महमूद की गेंद बाउंसर थी, जिस पर विराट कोहली ने बल्ला अड़ाते हुए एक रन लिया और अंपार की ओर नो-बॉल की मांग करते हुए इशारा कर दिया।

विराट कोहली ने जैसे ही इशारा किया तो अंपायर ने नो-बॉल का इशारा कर दिया। इस पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अंपायर की ओर दौड़ पड़े। ऐसा होते देख विराट कोहली बीच में आ गए। जब कोहली को आते देखा तो शाकिब का गुस्सा छू मंतर हो गया। वह फिर हंसते दिखाई दिए। उन्होंने कोहली को गले लगा लिया। उनके और विराट कोहली के बीच बात हुई और फिर इसके बाद शाकिब फील्डिंग करने चले गए।

इस दौरान शाकिब कुछ इशारे से विराट कोहली को कुछ कहते दिखे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। विराट कोहली भी शांत हो गए। कॉमेंटेटर भी इस बात की चर्चा करते दिखे कि कोहली के बीच में आ जाने से मामला शांत हो गया। उल्लेखनीय है कि शाकिब अल हसन इससे पहले कई बार अंपायर से फैसले को लेकर भिड़ चुके हैं।

दूसरी ओर, भारतीय टीम ने मैच में 184 रनों का स्कोर बनाया। उसके लिए सबसे अधिक विराट कोहली ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया, जबकि 8 चौके और एक छक्का उड़ाया। उनके अलावा केएल राहुल ने 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 50 रनों की पारी खेली। यह टूर्नामेंट में उनकी पहली हाफ सेंचुरी है, जबकि कोहली का तीसरा अर्धशतक है। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...