11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में 20, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23...

महाराष्ट्र में 20, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23 नवंबर को नतीजे

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी तारीखों को लेकर कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया. चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर दिया. इसके अलावा 48 विधानसभा सीटों पर और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान भी हुआ है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया तो कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव 20 नवंबर को होंगे. वहीं झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. इस राज्य में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इन दोनों राज्यों के नतीजे एक साथ ही 23 नवंबर को आएंगे.

बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिए होंगी. वहीं झारखंड की बात करें तो विधानसभा की 81 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 42 सीटों की जरूरत होगी.

48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
इसके अलावा 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हुई है. 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी.

दो सीटों पर लोकसभा उपचुनाव
इसके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है. इनमें भी दो चरणों में उपचुनाव होना है. दो लोकसभा सीटों पर विस्तार से बात करें तो केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी तो वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इन सभी उपचुनावों के नतीजे भी दो राज्यों के साथ ही 23 नवंबर को आएंगे.

वायनाड में उपचुनाव क्यों?
बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव हो रहा है. दरअसल, इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीटों- केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा कर दी थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था. उनके इस्तीफे के बाद अब वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं.

नांदेड़ में उपचुनाव क्यों?
इसके अलावा नांदेड़ उपचुनाव की बात करें तो महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. यह सीट कांग्रेस नेता वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई है. उनका 26 अगस्त को निधन हो गया था. वसंतराव बलवंत राव चव्हाण ने बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलिकार को हराया था. बलवंत राव को लोकसभा चुनाव में 528894 वोट मिले थे जबकि चिखलिकार को 469452 वोट प्राप्त हुए थे.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...