9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यवाह रे यूपी पुलिस! थाने में आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर चले...

वाह रे यूपी पुलिस! थाने में आपस में भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर चले लात-घूंसे, 6 सस्पेंड

Published on

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में संतनगर थाने में पुलिसकर्मियों के बीच में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पीएसी के एक सिपाही की बर्खास्तगी को लेकर पत्र लिखा गया है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी स्वयं थाने पर पहुंचे थे। जहां पर जांच की थी जांच के बाद एसपी ने कार्यवाई की है। इतनी बड़ी कार्यवाई के पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना में मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल
मिर्जापुर जिले के संत नगर थाने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में कुछ सिपाही आपस में गुत्थम- गुत्था व लड़ाई- झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सिपाही जमकर गाली-गलौज भी कर रहे थे। थाना परिसर का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इसकी जांच सीओ लालगंज को दी। सीओ लालगंज की जांच के बाद एसपी संतोष कुमार मिश्र स्वयं थाने पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने जांच की। जांच के बाद एसपी ने बड़ी कार्यवाई की है। एसपी ने हेड कांस्टेबल नामवर यादव व धर्मेंद्र सिंह को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही पीएसी के मुख्य आरक्षी देव प्रकाश पांडेय की बर्खास्तगी के लिए पत्र लिखा है।

22 अपैल का है वीडियो, छह हुए निलबिंत
दो को बर्खास्त करने के साथ ही एसपी ने थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मनोज उपाध्याय, मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी करन सिंह यादव, आरक्षी विमलेश सिंह, आरक्षी लखन रावत, आरक्षी नागेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। सीओ दीक्षांत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह 22 अप्रैल की रात की घटना है। एक सिपाही नशे में धुत होकर गाली गलौज कर रहा था, जिसके बाद मारपीट शुरू हुई थी।

अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त-एसपी
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई थी। वीडियो सही पाए जाने पर कार्यवाई की गई है। सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें से एक सिपाही नामवर यादव है जो कि पहले शराब पीकर उलझा था, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हुई। नामवर यादव पूर्व के जिले में भी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, वहां भी उसे दंड मिला हुआ है। इसमें एक सिपाही ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। सभी के ऊपर कार्यवाई की गई है। सरकारी काम में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest articles

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...