9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल को चेतावनी, अरब के मुसलमानों से मांगा साथ... खामेनेई की तकरीर...

इजरायल को चेतावनी, अरब के मुसलमानों से मांगा साथ… खामेनेई की तकरीर की 10 बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली,

हिज्बुल्लाह के मारे गये चीफ हसन नसरल्लाह को याद करते शुक्रवार को तेहरान की ग्रैंड मस्जिद में हजारों लोग नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की.

ईरान के लोगों को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा,’आप लोग अल्लाह के बताए रास्ते से न हटें. मुसलमान एकजुट रहें. हमें एकजुट होकर रहना होगा. हमें प्यार-मोहब्बत से रहना होगा.’ इजरायल के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए खामेनेई ने कहा,’इजरायल ने फिलिस्तीन के इलाकों पर नजायज कब्जा कर रखा है.’

खामेनेई ने तकरीर में कही ये 10 अहम बातें

1. हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की रुखसती हमारे लिए अपूरणीय क्षति है. ईरान ने इजरायल को मिसाइल से जवाब दिया है.

2. अगर जरूरत पड़ी तो हम इजरायल पर दोबारा हमला करेंगे. हिज्बुल्लाह और लेबनान के लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं.

3. फिलिस्तीन पर दुश्मनों का कब्जा है. फिलिस्तीन को जमीन वापस लेने का हक है. ईरान से लेबनान तक मुसलमान एकजुट हो.

4. ये (इजरायल) तमाम मुसलमानों के दुश्मन हैं. ये सिर्फ हमारे नहीं बल्कि फिलिस्तीन और यमन के भी दुश्मन हैं.
Advertisement

5 दुश्मनों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे. वो मुसलमानों से दुश्मनी बढ़ाना चाहते हैं. दुश्मन अपनी शैतानी सियासत बढ़ाना चाहते हैं.

6. इजरायल के खिलाफ इस जंग में अरब के मुसलमान भी हमारा साथ दें. लेबनान के लिए हम सबकुछ करेंगे.

7. इजरायल को लेबनान से मार भगाया गया था. लेबनान के मुसलमानों ने अपनी इज्जत की हिफाजत की और इजरायल के खिलाफ लड़े.

8. मुसलमानों पर सितम ढहाया जा रहा है. हमास भी फिलिस्तीनी मुस्लिमों के हक के लिए इजरायल के खिलाफ लड़ रहा है.

9. फिलिस्तीनी लोगों के पास पूरा अधिकार है कि वह उन ताकतों के खिलाफ खड़ा हो जाए, जो उन पर कब्जा करना चाहती है.

10. पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास का हमला जायज था. हमला ने बिल्कुल सही किया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...