15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'हम आपको अंदर नहीं ले जा सकते...', बॉर्डर पर बांग्लादेश से आए...

‘हम आपको अंदर नहीं ले जा सकते…’, बॉर्डर पर बांग्लादेश से आए लोगों को समझाते दिखा BSF का जवान

Published on

कूचबिहार,

भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं. प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर अटैक कर रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भारत आने की कोशिश कर रहे हैं. लिहाजा सैकड़ों की संख्या में बांग्लादेश नागरिक और हिंदू कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर एकत्र हो गए हैं. सभी लोग फिलहाल बांग्लादेश के हिस्से में पड़ने वाले क्षेत्र में खड़े हुए हैं. बॉर्डर पर कंटीले तारों की बाड़ लगी हुई है. सीमा पर भारी संख्या में BSF की तैनाती की गई है.

बॉर्डर पर एकत्र हुए बांग्लादेशी नागरिकों को संबोधित करते हुए बीएसएफ के जवान ने कहा कि अगर आप सभी बांग्ला भाषा समझते हैं तो मैं जो बोल रहा हूं वो आप ध्यान से सुनें. हमें पता है कि आप लोग जिस समस्या से जूझ रहे हैं. सभी उस समस्या को समझते हैं. आप लोग यहां आए हैं. ये विमर्श का विषय है. ऐसे समस्या का समाधान नहीं होता. हम लोग अपनी मर्ज़ी से आपको अंदर नहीं ले जा सकते और अगर आप लोग इस तरह से शोर मचाएंगे तो हमारी बात नहीं समझ पाएंगे.

‘समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे’
बीएसएफ के जवान ने बांग्लादेशी नागरिकों को समझाते हुए कहा कि हमारे यहां बड़े अफ़सर भी आए हुए हैं और उनकी ओर से मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता. हमारे बड़े अफ़सरों ने आपके अफ़सरों से बातचीत की है और उनकी ओर से यानी आपके अफ़सरों की ओर मैसेज आया है कि वो इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि आप लोग आज वापस जाएं.

गर्दन तक पानी में खड़े होकर इंतजार कर रहे लोग
कूचबिहार से बॉर्डर की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें दिखाई दे रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक कंटीले तारों के दूसरी ओर खड़े हुए हैं. बॉर्डर के उस पार एक नदी बह रही हैं, लोग गर्दन तक नदी में खड़े हुए हैं. सभी लोग इस इंतजार में खड़े हैं

बॉर्डर पर बने हालात को लेकर ये बोले मिलिंद देवड़ा
वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता मिलिंद देवड़ा ने X पर एक पोस्ट किया कि BSF के अधिकारी बांग्लादेशियों को लाउड स्पीकर का इस्तेमाल कर ये समझा रहे हैं कि वे अवैध रूप से भारत में प्रवेश नहीं कर सकते. इसके साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है. मिलिंद ने कहा कि ये वीडियो एक साथ दिल दहला देने वाला, प्रेरणादायक और आश्वस्त करने वाला है. उन्होंने कहा कि हताशा देखकर दिल दहल जाता है. अधिकारी का शांत स्वभाव देखकर प्रेरणा मिलती है और यह जानकर आश्वासन मिलता है कि सरकार भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

Latest articles

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...

More like this

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...