13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिये क्या नौटंकी है मोदी जी...लुकआउट सर्कुलर पर भड़के सिसोदिया, कहा- मैं...

ये क्या नौटंकी है मोदी जी…लुकआउट सर्कुलर पर भड़के सिसोदिया, कहा- मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इस नोटिस की प्रतिक्रिया में मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि आपकी सारी रेड फेल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुकआउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा है। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?

सिसोदिया ने कहा- 2024 में जनता मोदी को देगी ‘लुक आउट नोटिस’
मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री यह सोचते रहते हैं कि आज किसके खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ सर्कुलर जारी करना है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश को ऐसे नेता की तलाश है जो महंगाई और बेरोजगारी का समाधान दे सके, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 में ‘लुक आउट नोटिस’ देगी।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 लोगों के खिलाफ एजेंसी ने केस दर्ज किया है। दरअसल, सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने से पहले सीबीआई ने राष्ट्रपति से पूर्व अनिवार्य मंजूरी हासिल कर ली थी। इसकी जानकारी मामले से जुड़े लोगों ने दी है।

क्या है पूरा मामला
दिल्ली में आबकारी घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और आबकारी अफसरों से जुड़े 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों ने छापे में गोपनीय दस्तावेज मिलने का दावा किया है। इससे पहले बुधवार को एजेंसी ने मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाते हुए कुल 15 के खिलाफ धारा 120बी, 477ए आदि के तहत केस दर्ज किया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...