12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची में क्या कर रहे हैं 400000 भिखारी? पाकिस्तानी शहर पर जमाया...

कराची में क्या कर रहे हैं 400000 भिखारी? पाकिस्तानी शहर पर जमाया कब्जा, सऊदी अरब भी है परेशान

Published on

कराची:

पाकिस्तान में जब ईद मनाई जा रही है, तब अचानक उसकी आर्थिक राजधानी कराची में भिखारियों की बाढ़ आ गई है। यह भिखारी प्रोफेशनल हैं और हर आयुवर्ग के हैं। कराची की बाजारों, मुख्य सड़कों, ट्रैफिक सिग्नल, शॉपिंग मॉल और मस्जिदों में इकट्ठा हो गए हैं। पाकिस्तान में लगातार ईंधन और खानेपीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आसमान छूती महंगाई ने पाकिस्तान के लिए एक बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। भिखारियों को ट्रैफिक सिग्नलों पर घूमते, मस्जिद और शॉपिंग मॉल के बाहर भी मांगते देखा जा सकता है।

द न्यूज इंटरनेशनल अखबार ने कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक इमरान याकूब मिन्हास के हवाले से कहा कि लगभग 3 लाख से 4 लाख पेशेवर भिखारी रमजान के महीने में ईद के मौके पर पैसा कमाने के लिए शहर में आते हैं। मिन्हास ने कहा कि भिखारी और अपराधी कराची को एक प्रमुख बाजार के तौर पर देखते हैं। वे महानगर में आकर जुट जाते है। उन्होंने आगे बताया कि कराची में आने वाले ये अपराधी सिंध, बलूचिस्तान और देश के अन्य हिस्सों से आते हैं।

सऊदी जाते हैं भिखारी
उन्होंने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘हम पारंपरिक तरीके से अपराधों का पता नहीं लगा सकते।’ उन्होंने अधिकारियों से प्रांतीय राजधानी में अपराधियों का पता लगाने और उन पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाने का आग्रह किया है। कुछ महीने पहले तीर्थयात्री बनकर दर्जनों पाकिस्तानी भिखारी सऊदी जा रहे थे, जिन्हें प्लेन से उतार दिया गया था। पाकिस्तान के भिखारी तीर्थयात्रा के नाम पर खाड़ी के देशों में जाते हैं। सऊदी में मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थल पर भी वह भीख मांगते हैं।

कराची में बढ़ रहा क्राइम
प्रवासी पाकिस्तानी सचिव जीशान खानजादा ने पिछले साल कहा था कि ज्यादातर लोग उमरा वीजा पर सऊदी अरब जाते हैं और फिर भीख मांगने से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होते हैं। मक्का की मस्जिद से गिरफ्तार किए जाने वाले ज्यादातर जेबकते पाकिस्तानी नागरिक हैं। कराची की बात करें तो यहां रमजान के महीने में स्ट्रीट क्राइम की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि जनवरी 2024 से लूट का विरोध करने पर 55 लोगों की जान गई। जियो न्यूज के मुताबिक रमजान के महीने में कराची में 6,780 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया। 20 वाहन छीन लिए गए और 130 से ज्यादा चोरी हुए।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...