12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबंगाल में हो क्या रहा था! 8 घंटे में निकले 12 करोड़......

बंगाल में हो क्या रहा था! 8 घंटे में निकले 12 करोड़… ED छापे में बढ़ रहा नोटों का पहाड़

Published on

कोलकाता

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान कोलकाता में बड़ी बरामदगी हुई है। यहां एक कारोबारी के यहां ईडी छापे में सात करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। ईडी ने मोबाइल गेम ऐप धोखाधड़ी केस में ये छापा मारा है। आठ घंटे की कार्रवाई में कुल 12 करोड़ कैश बरामद हो चुके हैं। आमिर नाम के शख्स के यहां छापे की कार्रवाई की गई है। माना जा रहा है कि जब्त कैश का आंकड़ा 15 करोड़ रुपये के पार जा सकता है। मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए लोगों के खातों से पैसे उड़ाने का मामला सामने आया था। इसी सिलसिले में ईडी ने कार्रवाई की है। मोबाइल गेम ऐप फ्रॉड का मामला दो साल पहले का बताया जा रहा है। इस बारे में ईडी से शिकायत की गई थी।

10 बक्सों में भरा था 12 करोड़ कैश
पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक कैश बरामदगी का सिलसिला जारी है। फेडरल बैंक की शिकायत पर जांच कर रही ईडी ने कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में एक व्यवसायी के घर छापेमारी की। इस दौरान उसके पलंग के नीचे सात करोड़ रुपये रखे मिले। बताया जा रहा है कि 10 बक्सों में करोड़ों रुपये भरकर रखे गए थे। एक प्लास्टिक के बैग से दो हजार और पांच सौ के नोटों में रकम बरामद हुई है। ईडी की टीम अभी मौके पर छानबीन में लगी है। पुलिस को इस छापेमारी के बारे में कोई खबर नहीं थी। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अभी और कैश मिल सकता है और ये बरामदगी 15 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

एसएससी घोटाले में 50 करोड़ बरामद हुए थे
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के एसएससी घोटाले में पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के यहां छापेमारी में भी 50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। एसएससी घोटाले में कैश बरामदगी के बाद ममता बनर्जी सरकार ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। वहीं उन्हें टीएमसी से भी सस्पेंड किया गया था।

राज्य में स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में ईडी ने इससे पहले बड़ी कार्रवाई की थी। जुलाई में राज्य के पूर्व उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ से मिली जानकारी के बाद ईडी ने अलग-अलग इलाकों में अर्पिता के फ्लैट्स से करीब 50 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इस बरामदगी के बाद ममता बनर्जी सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। आखिरकार ममता ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया था। वहीं अर्पिता के घर से कई डायरियां मिली थीं। ईडी सूत्रों के मुताबिक इसमें कोडवर्ड में रिश्वत की रकम के बारे में लिखा गया है।

23 जुलाई को पार्थ-अर्पिता की हुई थी गिरफ्तारी
बंगाल के एसएससी घोटाले में पार्थ चटर्जी को ईडी ने 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अर्पिता के दो फ्लैट्स से छापेमारी में करीब 50 करोड़ कैश बरामद हो चुका है। नॉर्थ 24 परगना के बेलघरिया स्थित अर्पिता के फ्लैट पर छापेमारी के बाद अगली सुबह तक पांच मशीनों से नोटों की गिनती करनी पड़ी थी। बेलघरिया फ्लैट पर 11 घंटे चली छापेमारी सुबह साढ़े पांच बजे खत्म हुई थी। ईडी के अधिकारी 10 लोहे के संदूकों में जब्त कैश और जूलरी लेकर गए थे। इस कार्रवाई में 27 करोड़ 90 लाख कैश की रिकवरी हुई। इसके अलावा एक-एक किलो की सोने की तीन ईंटें बरामद हुई हैं। साथ ही 500-500 ग्राम के सोने के छह कंगन और गोल्ड पेन भी मिला था। जब्त गोल्ड और जूलरी की कीमत 4.31 करोड़ आंकी गई थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...