5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यतुम प्रॉपर्टी क्या करोगे, बेटा तो मेरे पास है...', बोल बेरोजगार पति...

तुम प्रॉपर्टी क्या करोगे, बेटा तो मेरे पास है…’, बोल बेरोजगार पति को छोड़कर फरार हुई पत्नी

Published on

साहिबगंज,

उत्तर प्रदेश की पीसीएस पदाधिकारी ज्योति मौर्य का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. इसी की तर्ज पर साहिबगंज की रहने वाली कल्पना भी अपने बेरोजगार पति को छोड़कर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि बांझी बाजार निवासी कन्हाई पंडित की शादी करीब 14 साल पहले कल्पना देवी नाम की लड़की से हुई थी. दोनों का एक 10 साल का लड़का भी है.

अशिक्षित कन्हाई पंडित ने अपनी पत्नी को जमशेदपुर में रखकर एएनएम की पढ़ाई करवाई साथ ही कई प्राइवेट अस्पतालों में ट्रेनिंग भी दिलवाई. पढ़ाई पूरी होने के बाद कल्पना ने नौकरी शुरू कर दी. इस बीच पत्नी को पढ़ाने में वह कर्जदार हो गया. कर्जों को उतारने के लिए वह कमाने के लिए गुजरात चला गया. जब लौटकर वापस आया तो पत्नी का व्यवहार काफी बदला-बदला सा लगा. पत्नी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ रही थी.

अनपढ़ पति को छोड़कर भागी पत्नी
कन्हाई पंडित ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 14 अप्रैल को अपने मायके जाने का बोलकर गई थी पर जब शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरू की गई. ससुराल वालों ने बताया कि कल्पना यहां नहीं आई है. काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. इसके बाद कन्हाई पंडित ने बोरियो थाना में पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

कन्हाई पंडित का कहना है कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह मेरे बेटे को लेकर फरार हो गई. उसने बताया मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी कल्पना कुमारी को एएनएम का ट्रेनिंग करवाई थी. पढ़ाई पूरी होने के बाद कल्पना ने नौकरी शुरू की. पर वह उसे धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई पत्नी के खिलाफ शिकायत
कन्हाई पंडित ने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी साहिबगंज से गुहार लगाते हुए पत्नी कल्पना कुमारी, ससुर राजकिशोर पंडित, सास जयंती देवी, साला धर्मेंद्र पंडित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए करवाई की मांग की.कन्हाई पंडित ने बताया कि उसके सारे जमीन जायदाद के कागज भी पत्नी के पास है. उसकी पत्नी कहती है कि तुम प्रॉपर्टी क्या करोगे. बेटा तो मेरे पास है बाद में सब बेटा का ही होगा. इसलिए तुम हमें संपत्ति और बेटा सब को भूल जाओ.

Latest articles

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...