12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनेपाल में यूपी से हो रही गेहूं की तस्करी, पुलिस से लेकर...

नेपाल में यूपी से हो रही गेहूं की तस्करी, पुलिस से लेकर कस्टम तक पहुंच रहा पैसा!

Published on

महराजगंज

यूपी के महराजगंज में नौतनवा तहसील के एसडीएम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव शेष फरेंदा के एक गोदाम में छापेमारी की। जहां नेपाल में तस्करी के लिए रखा 80 बोरी गेहूं बरामद किया गया। यह खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के बोरियों में रखा गेहूं था। इसके बाद एसडीएम ने गोदाम को सील करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर को दिया है। वहीं पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को भी अपने हिरासत में लिया है।

भारत नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर आए दिन तस्करी की बातें सामने आती हैं। वहीं जब से भारत सरकार ने नेपाल में गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है, तब से इस खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर गेहूं की तस्करी भारी पैमाने पर कर रहे हैं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर नौतनवा एसडीएम ने इंडो नेपाल बॉर्डर के गांव शेष फरेंदा के एक गोदाम में छापेमारी कर नेपाल में तस्करी के लिए सरकारी बोरे में रखा हुआ गेहूं बरामद किया है। एसडीएम ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह गोदाम नौतनवा के एक कोटेदार का है।

काली डायरी में दर्ज है लेन देन का हिसाब
रेड के दौरान एसडीएम ने 80 बोरी गेहूं के साथ-साथ एक काली डायरी भी बरामद किया है। इसमें कई एजेंसियों का नाम भी लिखा हुआ है। एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि डायरी की जांच की जा रही है। एसडीएम के हाथ लगी डायरी में लिखा है कि 2 सितंबर 2022 को 20 हजार कस्टम, 15 हजार कोतवाली, 5 हजार मंडी, 2 हजार CO ड्राइवर, 25 सौ पुलिस, 7 सौ की दारू के अलावा कई लोगों से लेन देन का हिसाब भी दर्ज है।

आरोपियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
रेड के बाद नौतनवा एसडीएम ने गोदाम को सील करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर को निर्देशित किया है। नौतनवा एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि छापेमारी में नेपाल तस्करी के लिए रखी हुई सरकारी बोरे में 80 बोरे गेहूं बरामद हुआ, जिसको साइकिल के माध्यम से तस्कर और कैरियर नेपाल ले जाते हैं। एक कोटेदार का नाम सामने आ रहा है, जिसको लेकर भी जांच की जा रही है। वहीं बरामद काली डायरी की भी जांच की जा रही है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...