4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुसीबत में घिरे ट्रूडो तो आने लगी हिंदुओं की याद, भारत से...

मुसीबत में घिरे ट्रूडो तो आने लगी हिंदुओं की याद, भारत से तनातनी के बीच कह दी बड़ी बात

Published on

ओटावा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिवाली के मौके पर अपने देश और दुनिया के लोगों को बधाई दी है। इस अवसर पर ट्रूडो ने ये भी कहा है कि उनकी सरकार हिंदू कनाडाई लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का बयान ऐसे समय आया है, जब भारत से उनके रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। कनाडा से हालिया समय में खालिस्तानी तत्वों को शह मिलने और हिंदुओं को कई तरह की सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करने से जुड़ी रिपोर्ट भी सामने आई हैं।

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जस्टिन ट्रूडो के संदेश में कहा गया है कि हम दिवाली मनाने के लिए कनाडा और दुनियाभर में लाखों लोगों के साथ शामिल होते हैं। दिवाली बुराई पर अच्छाई की, अज्ञान पर ज्ञान की विजय का जश्न मनाती है। दिवाली पर परिवार मंदिरों में प्रार्थना करने, उपहारों का आदान-प्रदान करने और देश भर में उत्सवों में भाग लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। घरों को मोमबत्तियों और दीयों से रोशन किया जाता है। दिवाली की चमकदार रोशनी हम सभी को अंधेरे को हराने और अपनी इच्छाओं को पूरा करने का हौसला देती है।

‘कनाडा में सभी धर्मों का होगा सम्मान’
जस्टिन ट्रूडो ने आगे कहा कि कनाडा में दिवाली हमारे अविश्वसनीय इंडो-कनाडाई समुदाय के बिना पूरी नहीं हो सकती है। इंडो-कैनेडियन समुदाय कनाडा के हर क्षेत्र में शानदार काम कर रहा है। ये समुदाय कलाकारों, उद्यमियों, डॉक्टरों, शिक्षकों और व्यवसाय के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। दिवाली के मौके पर पर हम कनाडा के समुदायों में उनकी कोशिशें से लाई गई रोशनी का भी जश्न मना रहे हैं।

ट्रूडो ने कनाडा में सभी धर्मों के सम्मान और हिंदुओं की सुरक्षा पर बोलते हुए कहा, ‘दिवाली हिंदू कनाडाई लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है- जो कनाडा के सबसे बड़े और सबसे विविध प्रवासी भारतीयों में से एक है। नवंबर महीने में हम कनाडा में हिंदू विरासत माह भी मना रहे हैं। ऐसे में हम समुदाय के साथ जश्न में शामिल होना है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम हिंदू कनाडाई लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे ताकि वे स्वतंत्र रूप से और गर्व से अपने धर्म का पालन कर सकें। सभी कनाडाई लोगों की ओर से मैं सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। रोशनी का त्योहार हमारे लिए खुशी, खुशी और समृद्धि लाए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...