19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeकौन है तुनिशा का गुनहगार? मां के दावे ने बदला सुसाइड केस...

कौन है तुनिशा का गुनहगार? मां के दावे ने बदला सुसाइड केस का रुख, दोस्त से होगी पूछताछ

Published on

‘अली बाबा’ टीवी सीरियल में लीड रोल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ने सभी को सन्न कर दिया है। उनकी उम्र महज 20 साल थी। उन्होंने आज (24 दिसंबर) इसी शो के सेट पर मेकअप रूम में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि तुनिशा ने आत्महत्या क्यों की! लेकिन अब उनकी मौत के केस में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। उनकी मां ने तुनिशा के दोस्त और ‘अली बाबा’ के को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी वजह से जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का कहना है कि अब सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच होगी। ये भी बताया जा रहा है कि जिस समय तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठाया, उस समय वो शीजान के मेकअप रूम में थीं।

जानकारी के मुताबिक, तुनिशा शर्मा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनकी मां द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब शीजान से पूछताछ होगी। साथ ही सीरियल के अन्य स्टाफ से भी सवाल पूछे जाएंगे। तुनिशा की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कल (25 दिसंबर) को जेजे हॉस्पिटल में होगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

तुनिशा की मां ने लगाया गंभीर आरोप
तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शीजान से परेशान होकर ही उनकी बेटी ने सुसाइड करके अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीजान करीब एक हफ्ते से तुनिशा को परेशान कर रहा था। उसने अचानक ही तुनिशा से कटऑफ कर लिया था।

तुनिशा और शीजान
दूसरी तरफ, शीजान ने पुलिस को ये बताया है कि आज (शनिवार) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बात है। वो अपना शॉट देकर वापस लौटे तो उनका मेकअप रूम अंदर से लॉक था। उन्होंने कई बार खटखटाया और आवाज दी, लेकिन कोई एक्टिविटी नहीं हुई। इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पंखे से तुनिशा की लाश लटक रही थी।

डिप्रेशन की दवाइयां खा रही थीं तुनिशा!
ये खबर भी सामने आ रही है कि तुनिशा डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थीं। वो काम को लेकर काफी परेशान रहती थीं। उन्हें अपनी मां और घर चलाने को लेकर भी काफी टेंशन थीं। इसी वजह से वो डिप्रेशन की दवाइयां भी खा रही थीं।

मौत से 6 घंटे पहले शेयर किया था वीडियो
मौत से करीब 6 घंटे पहले तुनिशा शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो शूटिंग शुरू होने से पहले मेकअप कराती नजर आ रही थीं। उनके आसपास हेयरस्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की पूरी टीम थी। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि तुनिशा भले ही सबसे बात कर रही थीं, लेकिन उनकी आंखों में उदासी साफ झलक रही थी।

पोस्ट में जिंदादिली की लिखी बात
6 घंटे पहले ही तुनिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो भी शेयर की थी। वो स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘जो अपने पैशन में आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।’ फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि अब तुनिशा इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी पोस्ट पर ज्यादातर लोग यही कॉमेंट लिख रहे हैं कि आखिर उन्होंने सुसाइड क्यों किया?

फिल्मों में भी किया काम
4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मीं तुनिशा शर्मा ने 12 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम किया था। वो ‘फितूर’ और ‘बार बार देखो’ जैसी फिल्मों में यंग कटरीना कैफ बनी थीं। उन्होंने विद्या बालन की ‘कहानी 2’ और सलमान खान की ‘दबंग 3’ में भी काम किया था। इसके अलावा वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आई थीं। वो इस समय ‘अली बाबा’ सीरियल में मरियम का किरदार निभा रही थीं। उनकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग थी। उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...