13.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी के साथ लाल साड़ी पहने यह महिला कौन? बेहद खास...

राहुल गांधी के साथ लाल साड़ी पहने यह महिला कौन? बेहद खास है इनकी पहचान

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज तीसरा दिन है। कांग्रेस नेता कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी संग लाल साड़ी में दिख रही यह महिला चर्चा में है। महिला ने राहुल गांधी को न सिर्फ अपना समर्थन दिया बल्कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए उनके साथ पैदल मार्च भी किया। अगर आपने इन्हें नहीं पहचाना, तो चलिए हम बताते हैं…

8 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने और साल 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के पैदल मार्च के दौरान कुछ लोग उन्हें अपना समर्थन भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में लाल साड़ी पहनी एक महिला सोशल मीडिया में चर्चा में आ गई है। महिला ने पैदल मार्च कर रहे राहुल से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित करके अपना समर्थन दिया। साथ ही राहुल गांधी के साथ पैदल मार्च में भी हिस्सा लिया।

एशिया की पहली ड्राइवर है वसंतकुमारी
लाल साड़ी में दिख रही इस महिला का नाम है एम वसंतकुमारी। वसंतकुमारी पिछले 23 से ज्यादा वर्षों से बस चला रही हैं। उन्हें एशिया की पहली महिला बस चालक भी कहा जाता है। चेन्नई की रहने वाली वसंतकुमारी आज प्रदेश का जाना माना नाम है। जब उन्होंने ड्राइविंग शुरू की थी उस वक्त पैसे की तंगी उन्हें इस पेशे में ले आई। हालांकि वसंतकुमारी कहती हैं कि उन्हें ड्राइविंग का भी शौक है।

वसंतकुमारी का जीवन इतना आसान नहीं रहा। बचपन में मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी महिला से शादी की। 19 साल की उम्र में उनकी ऐसे शख्स से शादी हुई जो पहले से ही चार बच्चों का पिता था। उनके भी दो बच्चे हैं। पति की मजदूरी से घर का चलाना मुश्किल हुआ तो उन्होंने बस चलाने का सोचा। पहले से ही ड्राइविंग शौक था तो उन्हें इसे करने में झिझक भी नहीं हुई।

 

Latest articles

फिर आया बम धमकी वाला ई-मेल, एमपी नगर में मचा हड़कंप; जांच में निकला फर्जी

भोपाल राजधानी में सरकारी दफ्तरों को धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, 15 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

भोपाल अशोकागार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा में मोबाइल चोरी के शक में हुए...

हमीदिया की इमरजेंसी में फायरिंग करने वाला जलगांव से गिरफ्तार

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी...

घरेलू गैस की किल्लत थमी, पर कमर्शियल सिलेंडरों के लिए मची मरामारी

भोपाल राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत पर काफी हद तक अंकुश लग गया...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...