15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'लालू जिसे चाहते हैं, वह PM बन जाता है' 'छोटा-बड़ा' बताकर RJD...

‘लालू जिसे चाहते हैं, वह PM बन जाता है’ ‘छोटा-बड़ा’ बताकर RJD ने दे दिया संकेत

Published on

पटना

… तो बिहार में सियासी खेला शुरू हो गया है। इस बात की तस्दीक आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तीन बयान कर रहे हैं। जगदानंद सिंह का ये कहना कि लालू यादव जिसको चाहते हैं, वह पीएम बन जाता है। उन्होंने कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार मान लिया है। जबकि नीतीश कुमार पटना से लेकर दिल्ली तक दर्जनों बार कह चुके हैं कि वे प्रधानमंत्री के रेस में नहीं हैं।

जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू यादव जिसे चाहते हैं, वह प्रधानमत्री पद का दावेदार बन जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा दो-दो बार हुआ है, जब लालू यादव ने जिसे चहा वह देश का प्रधानमंत्री बन जाता है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार की ओर से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। लालू यादव ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बना दिया है। इससे पहले ऐसा दो बार हो चुका है कि आरजेडी प्रमुख ने जिसे कहा वह प्रधानमंत्री बन गया, हो सकता है कि नीतीश ऐसे तीसरे नेता हों।

छोटे हिस्से के नेता हैं नीतीश कुमार
इसके बाद जगदानंद सिंह कहते हैं कि बिहार में समाजवादियों के बड़े हिस्से के नेता तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार छोटे हिस्से के नेता हैं। ऐसे तमाम समाजवादियों ने मान लिया है कि हमारी तरफ से नीतीश कुमार ही प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। अब इसमें किसी तरह की बहस की गुंजाइश नहीं है।

जगदानंद सिंह आगे कहते हैं कि भले ही नीतीश कुमार समाजवादियों के छोटे हिस्से के नेता हो, लेकिन मौजूदा समय में सक्रिय समाजवादी नेताओं में सबसे सीनियर नेता हैं। उन्होंने कहा कि शरद यादव की उम्र ज्यादा हो गई। लालू यादव कई परेशानियों से घिरे हुए हैं। वहीं मुलायम यादव सियासत से लगभग रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार उन समाजवादियों में सबसे सीनियर नेता हैं, जो अभी राजनीति में सक्रिय हैं।

इंतजार कीजिए तेजस्वी बनेंगे सीएम
वहीं, जब जगदानंद सिंह से पूछा गया कि जीतनराम मांझी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे, उसके बाद तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे। इस पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि तेजस्वी को सीएम बनाने की बात से सब लोग सहमत है। लेकिन इसके लिए समय का इंतजार करना होगा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...