9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीति'अडानी को क्यों बचा रहे प्रधानमंत्री? ताजा खुलासा गंभीर, चीन से भी...

‘अडानी को क्यों बचा रहे प्रधानमंत्री? ताजा खुलासा गंभीर, चीन से भी कनेक्शन…’, राहुल ने दोहराई JPC जांच की मांग

Published on

नई दिल्ली,

मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इस दौरान अडानी ग्रुप पर छपी मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सरकार को घेरा. राहुल ने पूछा कि देश से बाहर भेजा जा रहा पैसा आखिर किसका है.राहुल गांधी ने कहा कि जी20 की मीटिंग का समय है. अलग-अलग देशों से लीडर्स आ रहे हैं. आज सुबह बिजनेस अखबारों में बहुत गंभीर मामला उठाया गया है. उन्होंने अखबार की हेडिंग बताते हुए कहा, “एक परिवार जो मोदी के करीब है, उसने अपने शेयर में पैसा इन्वेस्ट किया.”

राहुल ने कहा, “एक बिलियन डॉलर हिंदुस्तान से अडानी की कंपनी के नेटवर्क के जरिए अलग-अलग देशों में गए और वापस आए. उससे शेयर प्राइस को इनफ्लुएट किया. इससे हिंदुस्तान का इंफ्रास्ट्रक्चर एयरपोर्ट, पोर्ट को खरीद रहे हैं. अखबारों ने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं.”कांग्रेस नेता ने पूछा, “ये पैसा यूज किया जा रहा है, वो किसका है. ये अडानी का है या किसी और का है. इस काम को करने के लिए मास्टरमाइंड विनोद अडानी है. उनके साथ दो पार्टनर्स हैं. नासिर अली सबान अली और एक चाइनीज चैंग चोंग लिंग है.”

‘मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना नाम साफ करें’
अडानी समूह के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा क‍ि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना नाम साफ करें और स्पष्ट रूप से बताएं कि क्या चल रहा है। कम से कम JPC की अनुमति दी जानी चाहिए और गहन जांच होनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं? वे चुप क्यों हैं और जो लोग ज़िम्मेदार हैं क्या उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया है? G20 नेताओं के यहां आने से ठीक पहले यह प्रधानमंत्री पर बहुत गंभीर सवाल उठा रहा है… यह महत्वपूर्ण है कि उनके (G20 नेताओं) आने से पहले इस मुद्दे को स्पष्ट किया जाए।

प्रधानमंत्री पर न‍िशाना साधा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में कहा क‍ि जांच हुई, सेबी को सबूत दिए गए और सेबी ने गौतम अडानी को क्लीन चिट दे दी…तो साफ है कि यहां कुछ गड़बड़ है। राहुल गांधी ने कहा क‍ि G20 के नेताओं के यहां आने से ठीक पहले वे पूछ रहे होंगे कि यह कौन सी विशेष कंपनी है जिसका स्वामित्व प्रधानमंत्री के करीबी सज्जन के पास है और भारत जैसी अर्थव्यवस्था में इस सज्जन को मुफ्त यात्रा क्यों दी जा रही है?

ये अडानी का पैसा है या किसी और का है?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूछा क‍ि पहला सवाल यह उठता है कि- ये किसका पैसा है? ये अडानी का पैसा है या किसी और का है? इसके पीछे के मास्टरमाइंड विनोद अडानी नामक एक सज्जन हैं जो गौतम अडानी के भाई हैं। पैसे की इस हेरा-फेरी में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। एक सज्जन हैं जिनका नाम नासिर अली शाबान अहली है और दूसरे एक चीनी सज्जन हैं जिनका नाम चांग चुंग लिंग है। तो, दूसरा सवाल उठता है कि- इन दो विदेशी नागरिकों को उन कंपनियों में से एक के मूल्यांकन के साथ खेलने की अनुमति क्यों दी जा रही है जो लगभग सभी भारतीय बुनियादी ढांचे को नियंत्रित करती है।

दुन‍िया के दो अखबारों ने बेहद अहम सवाल उठाया: राहुल
अडानी समूह विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा क‍ि यह G20 का समय है और यह दुनिया में भारत की स्थिति के बारे में है। भारत जैसे देश के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि हमारी आर्थिक स्थिति और यहां संचालित होने वाले व्यवसायों में समान अवसर और पारदर्शिता हो। आज सुबह दो वैश्विक वित्तीय अखबारों ने एक बेहद अहम सवाल उठाया है। ये कोई रैंडम समाचार पत्र नहीं हैं। ये समाचार पत्र भारत में निवेश और शेष विश्व में भारत के बारे में धारणा को प्रभावित करते हैं।

राहुल गांधी ने पूछा- ये क‍िसका पैसा है
राहुल गांधी ने ग्रांड हयात होटल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा क‍ि आज अडानी मामले में कुछ खुलासे हुए हैं। खुलासे से लगता है क‍ि कुछ गड़बड़ है। राहुल गांधी ने सवाल क‍िया क‍ि ये क‍िसका पैसा है, अडानी का या क‍िसी और का…।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...