27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के नेताओं को क्यों याद आ रहे सुशांत सिंह राजपूत? AU...

महाराष्ट्र के नेताओं को क्यों याद आ रहे सुशांत सिंह राजपूत? AU के बहाने किसी और की ‘खोज’ तो नहीं, जानिए

Published on

पटना

महाराष्ट्र के नेताओं को आजकल सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला और रिया चक्रवर्ती केस में इंट्रेस्ट बढ़ गया है। सियासत की रणक्षेत्र में एक बार इस मुद्दे को उतारा गया है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक में इस गूंज की सुनाई दे रही है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव संदिग्ध हालात में उनके बांद्रा वाले घर पर मिला था। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहनेवाले थे। तब ये मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा था। पटना में दर्ज एफआईआर की जांच करने लिए जब बिहार पुलिस मुंबई पहुंची थी तो इस पर सियासी बयानबाजी भी खूब हुई थी। बिहार के लोगों को आज भी सुशांत सिंह मौत मामला भावनात्मक रूप से कचोटता है। अब एक बार फिर सियासत इसमें अपने लिए मौका ढूंढ रही है।

‘AU ने रिया चक्रवर्ती को 44 फोन कॉल किए’
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने विधानभवन परिसर में और लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले संसद में सुशांत मामले को उठाया। उन्होंने इस दावे की जांच की मांग की कि ‘AU’ संक्षिप्त नाम वाले एक व्यक्ति ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को कई फोन कॉल किए थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना गुट के सांसद शेवाले ने बुधवार को लोकसभा में सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मुद्दा उठाया था। उनकी मौत की सीबीआई जांच की स्थिति रिपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के ही विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा कि शेवाले ने दावा किया था कि ‘AU’ ने रिया चक्रवर्ती को 44 फोन कॉल किए थे।

AU के बहाने सुर्खियों में सुशांत राजपूत मौत मामला
सुशांत सिंह राजपूत मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायकों ने विधानभवन परिसर में प्रदर्शन किया। उनके हाथों में बैनर थे, जिनपर लिखा था कि ‘एयू कौन है।’ विधायक प्रताप सरनाइक ने सांसद शेवाले के लगाए गए आरोप की जांच की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि यह पता किया जाना चाहिए कि ‘एयू’ कौन है?

करप्शन के आरोपों की तोड़ ‘AU’ मुद्दा?
दरअसल, मौजूदा महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार में शहरी विकास मंत्री थे। अब महा विकास अघाड़ी विपक्ष में है। विपक्ष के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर करप्शन के आरोप लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि एकनाथ शिंदे ने शहरी विकास रहते हुए नागपुर के प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की है। एमवीए के सदस्यों ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। मंगलवार से ही ये मुद्दा महाराष्ट्र के राजनीति में छाया हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी की काट निकालने के लिए शिंदे गुट से जुड़े विधायक और सांसद ने ‘AU’ के मुद्दे को उछाला है। उनका मानना है कि ‘A’ से आदित्य और ‘U’ से उद्धव है और इस मामले की जांच होनी चाहिए।

AU का मतलब अनाया उदास- रिया चक्रवर्ती
ठाकरे गुट ने भी शिंदे गुट का काउंटर किया। संजना घाडी नाम की एक नेता ने रिया चक्रवर्ती के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किया है। रिया चक्रवर्ती का ये एक पुराना इंटरव्यू है, एक मिनट 27 सेकेंड के क्लिप में रिया की ओर से AU के बारे में सफाई दी गई है। इसमें रिया कहती हैं कि AU का मतलब उसकी एक दोस्त अनाया उदास है। ये सफाई उसकी दोस्त ने भी दी है। रिया ने कहा कि वो आदित्य ठाकरे को ना ही जानती है और ना ही कभी उनसे मिली हैं।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...