15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यऑटोवाले के घर डिनर, केके नगर में क्यों गए अरविंद केजरीवाल, छिपा...

ऑटोवाले के घर डिनर, केके नगर में क्यों गए अरविंद केजरीवाल, छिपा है क्या संदेश?

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार की शाम को अहमदाबाद में एक ऑटो चालक के घर पर पार्टी नेताओं के साथ खाना खाया। अरविंद केजरीवाल के ऑटो चालक के घर डिनर पर गुजरात में राजनीति गर्म है। 27 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने केजरीवाल के इस दांव पर सीधे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स ने केजरीवाल के इस दौरे पर निशाना साधा और रोचक ट्वीट किए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पहले से तय कार्यक्रम करार दिया और दावा किया कि सबकुछ पहले से तय था। ऐसे ही ट्वीट पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के टि्वटर हैंडल से लिखा गया है कि ‘वॉट एन एक्टर?’

इस सब के बीच बड़ा सवाल यह है कि भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के साथ गठबंधन टूटने पर केजरीवाल और दूसरे नेताओं का कोई बयान नहीं आया, लेकिन पार्टी ने अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया की के के नगर कालोनी को ही क्यों चुना? अगर इस इलाके की बात करें तो 2008 में डि-लिमिटेशन के बाद यह विधानसभा अस्तित्व में आई थी। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाला यह इलाका बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां पर वर्तमान में गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं।

1 लाख 17 हजार के अंतर से जीती थी बीजेपी
साढ़े तीन लाख मतदाताओं वाली इस विधानसभा को बीजेपी ने पिछले चुनाव में 1 लाख 17 हजार के अंतर से जीता था। ऐसे में जब गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र 13 सितंबर को अपना एक साल पूरा कर रहे थे, तब अरविंद केजरीवाल ने उन्हीं के निर्वाचन क्षेत्र के एक घर को डिनर के लिए चुना। हालांकि मीडिया ने जब इस बारे में केजरीवाल से पूछा तो उन्होंने सवाल को टालते हुए हाथ जोड़े और कहा कि खाना बहुत स्वादिष्ट था। 2012 में यहां से आनंदीबेन पटेल भी बड़े अंतर से जीती थी। उन्होंने 1 लाख 10 हजार से अधिक मतों से विजय पाई थी

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनावों में कुछ महत्वपूर्ण सीटों को ध्यान में रखकर चल रही है। बीजेपी के बड़े चेहरों के खिलाफ पार्टी अहम चेहरे उतारने की तैयारी कर रही है। केजरीवाल को पता था कि 13 सितंबर को सरकार एक साल पूरा कर रही है ऐसे में उन्होंने बीजेपी को नर्वस करने का जानबूझकर प्लान बनाया, ताकि ज्यादा से ज्यादा सुर्खियां बटोरी जाएं।

देवी पूजक समाज पर फोकस
केजरीवाल ने जिस के के नगर कालोनी का दौरा किया। वहां पर बड़ी संख्या में देवीपूजक समुदाय के लोग रहते हैं। गुजराती में इन्हें वघाड़ी कहते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह समुदाय कभी भी बीजेपी का वोट बैंक नहीं रहा। केजरीवाल की रणनीति हो सकती है कि इस समुदाय में पैठ बनाई जाए, हालांकि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी देवी पूजक समुदाय के लोगों के साथ सम्मेलन करके मुलाकात की थी।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...