22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यBJP का एजेंडा पूरा किया, संविधान कुचला...कोविंद पर ऐसा क्यों बोल गईं...

BJP का एजेंडा पूरा किया, संविधान कुचला…कोविंद पर ऐसा क्यों बोल गईं महबूबा

Published on

श्रीनगर,

द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इसी के साथ जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है. महबूबा मुफ्ती ने कहा, निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया. महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, चाहें आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो. उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया.

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा. मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, जम्मू कश्मीर में जिस तरह प्रशासन छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहा है, ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिसे कब्जा करने की जरूरत है.

दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में जनता से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी लोग 13-15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराएं. इस अभियान को ‘हर घर तिरंगा’ नाम दिया गया है. भारत सरकार का कहना है कि इस मौके पर 20 करोड़ लोग घरों पर तिरंगा फहराएंगे.

इस पर महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा, हम 15 अगस्त मनाते हैं, 26 जनवरी मनाते हैं क्योंकि हम आजाद हुए थे, एक देश बने. मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर, हम मुस्लिम राज्य होने के बावजूद पाकिस्तान के साथ नहीं गए. हमने सेक्युलरिज्म के लिए भारत का झंडा कबूल किया. लेकिन आज ये लोग घर में घुस घुस कर झंड़ा लगा रहे हैं. जबकि ये लोग भगवा झंडे को मानने वाले लोग हैं. ये लोग तिरंगे की इज्जत न करने वाले लोग हमारे घरों में घुस घुसकर झंडे लगा रहे हैं

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...