12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यनीतीश पर भरोसा काहे नइखे? 2024 में मोदी के सामने टिक पाएंगे?...

नीतीश पर भरोसा काहे नइखे? 2024 में मोदी के सामने टिक पाएंगे? जनता ने बता दिया

Published on

पटना

2024 आम चुनाव में अभी वक्त बचा है लेकिन माहौल अभी से बनने लगा है। खासकर जब से बिहार में सियासी समीकरण बदले हैं, तब से विपक्षियों पार्टियों के तेवर भी बदल गए है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि 2024 में नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन नीतीश कुमार कई मौकों पर इससे साफ इनकार कर दिया। इन सब के बीच एबीपी न्यूज ने देश के सियासी मूड को लेकर सर्वे किया। पहले देश का सियासी मूड को लेकर सर्वे में सवाल पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कामयाब होंगे। इस सवाल के जवाब में 44 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। जबकि 56 फीसदी लोगों ने ना में जवाब दिया है।

विपक्ष को एकजुट करने में कामयाब होंगे?
दरअसल, सर्वे में पूछा गया था कि बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कितना कामयाब होंगे? 44 फीसदी लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कामयब हो जाएंगे जबकि 56 फीसदी लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट नहीं कर पाएंगे।

पीएम पद के उम्मीदवार बनने पर फायदा या नुकसान?
वहीं, जब पूछा गया कि अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनते हैं कि बीजेपी को किताना फायदा या नुकसान होगा? 53 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार बनते हैं तो बीजेपी को फायदा होगा। वहीं, 47 फीसदी लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार अगर प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनते हैं तो बीजेपी को नुकसान होगा। सर्वे के अनुसार, नीतीश कुमार अगर पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो बीजेपी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बीजेपी के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा
गौरतलब है कि नीतीश कुमार एनडीएन से अलग होने के बाद बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पहले दिन से ही कर रहे हैं कि 2014 वाले 2024 में रहेंगे तब न। नीतीश कुमार का कहना है कि अगर सभी विपक्षी पार्टियां एक मंच पर आ जाएं, तो 2024 में मोदी को पीएम पद से हटाया जा सकता है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। तीन दिन में 10 विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...