18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिगुलाम नबी का कांग्रेस से इस्तीफा क्यों है भाजपा के लिए गुड...

गुलाम नबी का कांग्रेस से इस्तीफा क्यों है भाजपा के लिए गुड न्यूज ?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के सबसे खास रहे गुलाम नबी आजाद अब कांग्रेसी नहीं रहे। उनके यूं इस्तीफा देने से कांग्रेस के ही अंदर तरह-तरह की बयानबाजियों का दौर जारी है। जो आजाद कल तक पार्टी के सबसे प्रिय थे वही आजाद का डीएनए मोदीफाइड बताया जा रहा है। इन सबके बीच एक पार्टी है जिसे गुलाम नबी के पार्टी छोड़ना गुड न्यूज की तरह लग रहा है। वह पार्टी है बीजेपी। कांग्रेस ने आजाद के त्यागपत्र को लेकर निशाना साधा तो वहीं भाजपा ने गुलान नबी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने इसके माध्यम से वाजिब मुद्दे उठाए हैं।

कांग्रेस डूबता जहाज…आजाद ने उठाए वाजिब मुद्दे
भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा देने के दौरान वाजिब मुद्दे उठाए । फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है और जो लोग सोचते हैं कि इस जहाज को बचाया नहीं जा सकता वे अलग फैसले ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी(BJP) के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि आजाद द्वारा उठाए गए कुछ सवाल वाजिब हैं। हालांकि, यह उनका अंदरुनी मामला है और मैं उनपर टिप्पणी नहीं करूंगा।’

राहुल गांधी पर उठाए सवाल तो आजाद पर भड़के कांग्रेसी
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक से एक दिन पहले शनिवार को पार्टी के कई नेताओं ने गुलाम नबी आजाद पर राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के लिए निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘गुलाम नबी भाई जान, आपको राज्य सभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने का निर्णय राहुल जी के किस पीए या सुरक्षा कर्मी ने लिया था? यह भी हमें बता दें।’ पार्टी नेता सचिन पायलट ने कहा कि आजाद के त्यागपत्र में राहुल गांधी पर निजी खुन्नस में निशाना साधा गया तथा 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

सचिन पायलट ने कहा कि आजाद के त्यागपत्र का समय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और जब कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी सरकार के ‘कुशासन’ का मुकाबला करने की तैयारी कर रही है तो ऐसे समय आजाद ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने कहा, ‘आजाद करीब 50 वर्षों के दौरान कई पदों पर रहे। अब देश और पार्टी के लिए काम करने और लोगों के मुद्दे उठाने की जरूरत थी, ना कि इसकी (त्यागपत्र) जरूरत थी।’

साहेब के गुलाम हुए आजाद- श्रीनिवास बीवी
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आजाद पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी जी ने जनता की आवाज़ पर अध्यादेश की प्रति फाड़ी थी। लेकिन राज्यसभा हाथ से जाते ही साहेब के ‘गुलाम’ हुए आज़ाद को इसका बुरा 2022 में लगा। आजाद ने उसी वक्त मंत्रिमंडल से इस्तीफा क्यों नही दिया? राज्यसभा में 7 वर्षों तक नेता प्रतिपक्ष क्यों रहे? क्या एक राज्यसभा सीट मां समान पार्टी से बड़ी थी?’

आजाद ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए थे
गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को सौंपे अपने त्यागपत्र में राहुल गांधी को पार्टी की असफलता का मुख्य विलेन बनाया बताया था। उन्होंने राहुल गांधी पर ‘अपरिपक्व और बचकाने’ व्यवहार का आरोप लगाया था। राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष आजाद ने शुक्रवार को अपने त्यागपत्र में संप्रग सरकार के समय राहुल गांधी द्वारा एक अध्यादेश की प्रति फाड़े जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अपरिपक्वता का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्होंने कहा था, ‘इस बचकाना व्यवहार ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार के प्राधिकार को पूरी तरह चोट पहुंचाई। इस एक कदम ने 2014 में संप्रग सरकार की हार में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।’

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

टीटी नगर पुलिस पर बर्बरता के आरोप: चोरी कबूल करवाने के लिए रातभर पीटा

भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...