7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के पास अपने एयरबेस को क्यों अपग्रेड कर रहा चीन, सैटेलाइट...

भारत के पास अपने एयरबेस को क्यों अपग्रेड कर रहा चीन, सैटेलाइट तस्वीरों ने बढ़ाई भारत की टेंशन

Published on

बीजिंग

चीन तेजी से भारतीय सीमा से सटे इलाकों में सैन्य बुनियादी ढांचों को मजबूत कर रहा है। हाल में ही आई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन सिक्किम सीमा के नजदीक कम से कम तीन हवाई अड्डों को अपग्रेड कर रहा है, जिसमें शिगात्से हवाई अड्डा भी शामिल है। इस अपग्रेडेशन से हवाई अड्डे का इस्तेमाल भारी मालवाहक जहाजों को उतारने के साथ ही साथ ज्यादा संख्या में लड़ाकू विमानों को संचालित करने के लिए किया जा सकेगा। यहां से चीनी लड़ाकू विमान और तेजी से डोकलाम ट्राईजंक्शन तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वे चिकन नेक के नाम से मशहूर भारत के सिलिगुड़ी कॉरिडोर पर भी हमला कर सकते हैं। ऐसे में इन नई तस्वीरों से भारत की टेंशन बढ़ गई है।

सैटेलाइट तस्वीरों से क्या पता चला
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस @detresfa_ की सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, शिगात्से हवाई अड्डा तिब्बत में स्थित है। इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल लंबे समय से सैन्य और नागरिक परिवहन के लिए किया जाता है। हाल के वर्षों में भारत के साथ बढ़ते सीमा तनाव को देखते हुए चीन इस हवाई अड्डे पर सैन्य बुनियादी ढांचे को तेजी से विकसित कर रहा है। तस्वीरों में देखा गया है कि चीन शिगात्से हवाई अड्डे के एप्रन, रनवे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर, फ्यूल डिपो और कई बिल्डिंगों को बना रहा है।

कई नए एयरबेस बना रहा चीन
चीन पिछले कई वर्षों से भारत की सीमा के पास हवाई अड्डों का निर्माण कर रहा है। दो साल पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वेस्टर्न थिएटर कमांड के लिए 30 एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। यही कमांड भारत के साथ जुड़ी सीमा पर निगरानी रखता है और ये एयरपोर्ट भी भारत से सटे इलाकों में बनाए जाने का प्लान है। तिब्बत में बनने वाले तीन एयरपोर्ट लुंझे, टिंगड़ी और बुरांग काउंटी में हैं जो भारतीय सीमा के करीब हैं।

होटान एयरबेस से सबसे ज्यादा खतरा
भारत को चीन के होटान एयरबेस से सबसे ज्यादा खतरा है। यह भारतीय सीमा के नजदीक स्थित चीन का सबसे बड़ा एयरफोर्स बेस है। चीनी वायु सेना ने यहां पर फाइटर जेट के अलावा, अर्ली वॉर्निंग एयरक्राफ्ट, रडार स्टेशन और एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को तैनात किया हुआ है। होटान में तैनात विमानों में जे-20, शेनयांग जे-8 इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट, शनाक्सी वाई-8जी और केजे-500 अवाक्स सिस्टम शामिल हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...