11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में 8 करोड़ में बनने वाला बांध 5177 करोड़ में क्यों...

महाराष्ट्र में 8 करोड़ में बनने वाला बांध 5177 करोड़ में क्यों बना?

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के नासिक में एक बांध परियोजना को पूरा होने में 53 साल का लंबा समय लगा है. यह बांध परियोजना 1970 में पेश की गई थी लेकिन इसका काम 2023 में जाकर पूरा हुआ है. इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि यह बांध आठ करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो जाना था लेकिन इसे तैयार करने में पांच हजार करोड़ से अधिक की लागत आई है.

महाराष्ट्र के अहमदनगर में यह बांध बुधवार को खुल गया. इस बांध परियोजना के लिए 53 साल पहले मंजूरी दी गई थी. लेकिन 2023 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया.

बांध से 125 गांवों को पीने का पानी मिलेगा
इस बांध से 68 हजार हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो सकेगी. साथ में इस योजना से 125 गांवों को पीने का पानी मिलेगा. लेकिन अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि एक बांध को आखिर क्यों पांच दशक तक लटकाकर रखा गया. 1970 से 2023 तक की इस लंबी अवधि में महाराष्ट्र में 22 मुख्यमंत्रियों का शासन रहा और इस बीच काम को लटकाने की संस्कृति जारी रही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम को लटकाने वाली इसी संस्कृति पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारी सरकार ने लटकाने भटकाने वाली इस पुरानी संस्कृति को पूरी तरह बदल दिया है.

बता दें कि जिस योजना को औसत तीन से चार साल में पूरी हो जाना था. उसे पूरा होने में 53 साल इसलिए लगे क्योंकि पूर्व की सरकारों ने इस परियोजना में लापरवाही बरती. इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि इस बांध को तैयार करने में अतिरिक्त 5169 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े.

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...