5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यस्टीव जॉब्स की पत्नी को शिवलिंग छूने क्यों नहीं दिया गया? काशी...

स्टीव जॉब्स की पत्नी को शिवलिंग छूने क्यों नहीं दिया गया? काशी विश्वनाथ पहुंची लॉरेन पॉवेल के गुरु ने खोला राज

Published on

वाराणसी

एप्पल के सह-संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल आजकल सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल होने आईं लॉरेन पहले तो इस महापर्व में आने को लेकर और उससे पहले वाराणसी में धार्मिक भ्रमण को लेकर हाइलाइट हुईं। हालांकि काशी विश्वनाथ में उन्हें शिवलिंग को छूने की अनुमति नहीं दी गई। आखिर दुनिया की सबसे धनी महिलाओ में शुमार लॉरेन के साथ ऐसा क्यों किया गया? आइए समझते हैं।

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने बताया कि स्टीव जॉब्स की पत्नी ने हमारे साथ ही काशी विश्वनाथ में महादेव के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की परंपराओं का पालन किया। नियम के अनुरूप ही उन्हें शिवलिंग को छूने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि भारतीय परंपरा के अनुसार गैर हिंदू धर्म के लोगों को शिवलिंग छूने की अनुमति नहीं होती है। इसलिए उनको बाहर से ही दर्शन कराया गया। मैं एक आचार्य हूं और परंपराओं का पालन करना मेरा काम है। वो मेरी बेटी हैं। और हमारी परंपरा को समझ रही हैं।

निरंजनी अखाड़े के महाराज ने आगे बताया कि लॉरेन ने महाकुंभ के बिना किसी बाधा या कठिनाई के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए प्रार्थना की। लॉरेन के साथ निरंजनी अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज भी मंदिर गए। गुलाबी सूट और सिर पर सफेद दुपट्टा पहने लॉरेन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के बाहर से पूजा-अर्चना की।

कैलाशानंद गिरि ने कहा, “आज हम काशी में महादेव से प्रार्थना करने आए हैं कि कुंभ बिना किसी बाधा के संपन्न हो। मैं यहां महादेव को आमंत्रित करने आया हूं। हमारे शिष्य महर्षि व्यासानंद अमेरिका से हमारे साथ हैं। कल वह मेरे अखाड़े में महामंडलेश्वर बन रहे हैं।”

लॉरेन, जिनका नाम बदलकर ‘कमला’ कर दिया गया है, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले आगामी महाकुंभ में भाग लेने आई हैं। कैलाशानंद गिरि महाराज के अनुसार, वह कुंभ में रहेंगी और गंगा में डुबकी लगाने की भी योजना बना रही हैं। प्रयागराज में आज 13 जनवरी से शुरू होने वाला महाकुंभ मेला 26 फरवरी को समाप्त होगा। यह मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है।

यूपी सरकार ने इस आयोजन को सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय लागू किए हैं और विस्तृत व्यवस्था की है। हजारों एआई सीसीटीवी कैमरा, अंडरवाटर ड्रोन और भक्तों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं। इस आयोजन में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...