10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया... महाराष्ट्र...

महाराष्ट्र: तीसरी बेटी होने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया… महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली वारदात

Published on

परभणी,

महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां गंगाखेड़ नाका इलाके में 26 दिसंबर की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. आरोप है कि महिला का पति इस बात से नाराज था कि पत्नी ने तीसरी बार भी बेटी को जन्म दिया था. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 34 वर्षीय मैना कुंडलिक काले की बहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि आरोपी कुंडलिक उत्तम काले अपनी पत्नी को लगातार ताने मारता था और गाली-गलौज करता था, क्योंकि कुंडलिक के यहां तीन बेटियां हुईं थीं. इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

26 दिसंबर की रात विवाद इतना बढ़ गया कि कुंडलिक ने मैना के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही महिला चीखते हुए इधर-उधर भागने लगी. लोगों ने जब देखा तो वे आग को बुझाने की कोशिश करने लगे. काफी लोग मौके पर जमा हो गए. पेट्रोल की वजह से आग बेहद मुश्किल से बुझी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. गंभीर रूप से झुलस चुकी मैना को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुंडलिक काले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले की जांच पूरी होने तक पुलिस इस पर कोई बयान देने को तैयार नहीं है. घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है. कानून को और सख्ती से लागू करना और बेटियों के प्रति सम्मान का माहौल बनाना वक्त की मांग है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...