21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeभोपालMP : पत्नी सोने तक नहीं देती... प्रताड़ना से तंग युवक खूब...

MP : पत्नी सोने तक नहीं देती… प्रताड़ना से तंग युवक खूब रोया, फैमिली को वीडियो भेज छोड़ गया घर

Published on

जबलपुर ,

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए वीडियो बनाया और परिवार को भेजने के बाद लापता हो गया. इसके बाद से उसकी पत्नी भी लापता हो गई. पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. शहर के आधारताल इलाके स्थित निर्भय नगर निवासी आनंद दुबे ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और इसके बाद से वह लापता हो गया है.

वीडियो में आनंद ने कहा, “घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ लड़कियां नहीं, बल्कि लड़के भी होते हैं.” लापता होने से पहले उसने अपने माता-पिता और बहन से माफी भी मांगी. पुलिस अब आनंद की तलाश में जुट गई है, वहीं उसके परिवार वाले भी परेशान हैं.वीडियो वायरल होने के बाद आनंद का मोबाइल बंद पाया गया. हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद उसकी पत्नी भी घर से लापता हो गई है.

आधारताल थाना प्रभारी वीरेंद्र खटीक ने बताया, “हमें वीडियो की जानकारी मिली है. आनंद और उसकी पत्नी दोनों की तलाश जारी है. मामले की जांच की जा रही है.”आनंद की चार साल पहले शादी हुई थी. शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद शुरू हो गया. परिवार के मुताबिक, आनंद इस वजह से मानसिक तनाव में था. वीडियो में आनंद ने अपनी परेशानियां बयान करते हुए समाज में पुरुषों पर घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस और परिवार दोनों उसकी तलाश में लगे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...