13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालबंद कमरे में पत्नी अपने पति पर बरसा रही दनादन थप्पड़, मेरठ...

बंद कमरे में पत्नी अपने पति पर बरसा रही दनादन थप्पड़, मेरठ कांड के बाद सोशल मीडिया पर वायरल

Published on

सतना:

उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने बेरहमी से प्रेमी के साथ पति की हत्या की। उसके बाद से सोशल मीडिया पर कई ऐसे पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं, जिसमें पति पर जुल्म दिख रहा है। अब ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के सतना जिले का वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को बंद कमरे में पीट रही है। यह 3 महीने पुरानी पारिवारिक घटना है। हालांकि इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

दरअसल, वायरल वीडियो सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधी कैंप का है। जहां सिंधी कैंप निवासी अंकित की पत्नी ज्योति अपने पति को कमरे में बंद करके पीट रही है और पति अंकित अपनी मां से बचाने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकित की पत्नी ज्योति कमरे के अंदर आती है और उससे बातचीत करने के लिए कहती है, लेकिन डरा हुआ पति अंकित खुद को बचाने के लिए वीडियो बनाने लगता है। जब पत्नी ज्योति ने वीडियो बनाने से मना किया तो पति कह रहा है कि नहीं तुम मुझे मारने लगती हो, इसलिए वीडियो बना रहा हूं। पत्नी कहती है कि नहीं मारूंगी वीडियो बंद करो। इतना कहकर पति के जांघ पर बैठकर फोन छीनने की कोशिश करने लगती है और पति पर थप्पड़ बरसाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए कहने लगता है कि ‘देखिए मुझे मार रही है’ और पत्नी लगातार फोन छीनने की कोशिश करती है।

मम्मी से बचाने की लगाने लगा गुहार
पति अपनी पत्नी से कहता हुआ दिख रहा है कि ‘मुझे तुमसे बहुत डर लगता है’। फिर पत्नी कमरे की कुंडी लगाती है और वीडियो को बंद करने का प्रयास करती है। जब पति नहीं मानता है तो पत्नी, युवक को धक्का देती है और गला दबाकर थप्पड़ लगाने लगती है। युवक चिल्लाते हुए अपनी मां से बचाने की गुहार लगाने लगता है। बेटे को पीटता देख, उसकी मां अपने कमरे से निकल कर बाहर आती है और बहु को जमकर फटकार लगाती है।

चार साल पहले दोनों ने किया लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक, दोनों ने चार साल पहले लव मैरिज किया था। शुरुआती कुछ महीने सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। पति सिंधी कैंप में मोबाइल की दुकान चलाता है। उस पर उसकी पत्नी ने कोर्ट में केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति न केवल उसे मारता-पीटता है, बल्कि खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता है।

वायरल वीडियो पर पुलिस ने क्या कहा
इस पूरे मामले पर कोलगंवा थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने  बातचीत के दौरान बताया कि वायरल वीडियो पांच से छह महीने पुराना है। जो कि आज वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने छह माह पहले आपस में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पत्नी ने युवक के खिलाफ भरण पोषण, मेंटेनेंस और डोमेस्टिक वायलेंस केस कर रखा है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...