15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यजीजा से बात करती थी पत्नी, पति ने किया विरोध तो साडू-ससुर...

जीजा से बात करती थी पत्नी, पति ने किया विरोध तो साडू-ससुर ने परिवार के 4 लोगों को मार डाला

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की गुत्थी को आखिरकार 55 दिन बाद सुलझा लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक चुन्नू के बेटे बालेन्द्र की पत्नी अनीता अपने जीजा गंगासागर से फोन पर बात करती थी. इसलिए बालेंद्र हमेशा उससे नाराज रहता था. इस कारण दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया और अनीता घर छोड़कर अपने मायके चली गई.

इसी बात को लेकर दोनों साढ़ू (बालेंद्र और गंगासागर) के बीच भी लड़ाई हुई. जिसके बाद अनीता के पिता रामबहोरी और जीजा गंगासागर ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया. वे दोनों अनीता के ससुराल गए और वहां चुन्नू समेत परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी.

पुलिस ने करीब 55 दिन बाद हत्याकांड का खुलासा किया है. आरोपी ससुर रामबहोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं जीजा गंगासागर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. आरोपी रामबहोरी के पास से पुलिस ने धारदार हथियार और खून से लथपथ कपड़े बरामद कर लिये हैं.

क्या था पूरा मामला ?
बीते 15 अप्रैल को गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी. हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया गया. पुलिस की 12 टीमें इस मामले को सुलझाने में लगी हुई थीं.

जीजा-साली की फोन पर बात को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक, गिरवां थाना के रहने वाले रामबहोरी ने 10 साल पहले अपनी बेटी अनिता की शादी बड़ोखर गांव के रहने वाले चुन्नू के लड़के बालेन्द्र से करवाई थी. बालेन्द्र और अनीता का एक 9 वर्षीय बेटा भी है. अनीता अपने जीजा गंगासागर जो कि चित्रकूट का रहने वाला है, उससे फोन पर बात करती रहती थी. क्योंकि उनके बीच अफेयर था.

जिसको लेकर पति बालेन्द्र हमेशा उससे नाराज रहता था. दोनों के बीच इसे लेकर लड़ाई भी होती थी. फिर अनीता अपने मायके चली गई. पिछले 2 सालों से पत्नी अनीता मायके में ही रह रही थी. जबकि, बेटा प्रांशु अपने दादा दादी के साथ रहता था. बीते मार्च में होली के समय दोनों साडू बालेन्द्र और गंगासागर के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई.

बाल-बाल बचा बालेंद्र
फिर मनमुटाव के चलते 15 अप्रैल को बालेन्द्र के ससुर और बड़े दामाद गंगासागर ने मिलकर बालेन्द्र के माता-पिता, बड़ी मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. बालेंद्र की जान सिर्फ इस कारण बच गई कि वो उस समय घर पर नहीं था.

फिर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए 55 दिन बाद यानि शनिवार को हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली.SP अभिनंदन ने बताया कि फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...