16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा पर क्या सच में होगा भारतीयों का कब्जा? आबादी देखकर चीनी...

कनाडा पर क्या सच में होगा भारतीयों का कब्जा? आबादी देखकर चीनी महिला हैरान, आंकड़ों से समझिए असलियत

Published on

ओट्टावा

चीन की रहने वाली एक महिला जब कनाडा पहुंची तो वहां पर भारतीयों की बड़ी आबादी देखकर हैरान रह गई। अपना अनुभव शेयर करते हुए उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चीनी महिला ने इसे ‘भयानक’ बताते हुए कहा कि कनाडा उसके हर तरफ भारतीय हैं। चीनी महिला कनाडा में थ्योरिटिकल ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंची थी, जहां उसने भारतीयों की बड़ी संख्या को देखकर वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iamyesyouareno हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 29 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर कैप्शन दिया गया है, ‘कनाडा में भारतीयों की संख्या देखकर एक चीनी महिला हैरान है। कनाडा हर दिन कम कनाडाई होता जा रहा है।’ वीडियो में महिला चीनी भाषा में कहती है, ‘यह बहुत भयानक है। मैं कनाडा में भारतीयों से घिरी हुई हूं। मुझे एक कैंडिड फोटो लेती हूं, ताकि आप देख सकें।’

‘कनाडा को देखकर लगता है भारत आ गए’
महिला आगे कहती है कि ‘जो लोग इस जगह को नहीं जानते, उन्हें लग सकता है कि वे भारत आ गए हैं।’ इस वीडियो पर 31 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 3000 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है। महिला के वीडियो पर यूजर ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर इसी दर से भारतीय कनाडा आते रहे तो यह पश्चिम का भारत बन जाएगा।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘मैंने 10 साल पहले कहा था कि आने वाला 2050 तक यह देश भारतीयों से भर जाएगा।’

कनाडा में भारतीय
नेशनल फॉउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी ने साल 2023 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें कनाडा में रहने वाले भारतीयों की संख्या पर प्रकाश डाला गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से अब तक कनाडा आने वाले भारतीयों की संख्या में 4 गुना वृद्धि हुई है। भारतीय अमेरिका से ज्यादा कनाडा जाना पसंद करते हैं। 213 से 2023 तक भारतीय प्रवासियों की संख्या 32,828 से बढ़कर 139,715 हो गई है। 10 सालों में यह 326 प्रतिशत की वृद्धि है। ग्लोबल इमिग्रेशन सर्विस (GIS) के आंकड़ों के अनुसार, कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की आबादी 1,689,055 है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...