12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अपनाएगी एकला चलो की नीति? मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही बड़ी बात

कांग्रेस अपनाएगी एकला चलो की नीति? मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में गैर भाजपाई सरकार देगी । पार्टी के शीर्ष पद पर चुने जाने के बाद यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर ‘हर दिन झूठ फैलाने’ का आरोप लगाया, जो लंबे समय में देश को बर्बाद कर सकता है।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, ‘अगर कोई गैर भाजपाई सरकार लाएगा तो राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस के नेतृत्व में हम यह करेंगे।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को भारी संख्या में युवाओं का समर्थन मिल रहा है क्योंकि मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए दो करोड़ नौकरियों के वादे को पूरा करने में विफल रहे हैं। खड़गे ने कहा कि गुजरात चुनाव की घोषणा में विलंब हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी को मोरबी में गिरे पुल जैसे और पुलों का उद्घाटन करना है। खड़गे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा और उन पर खुद के लिए राष्ट्रीय भूमिका पर नजर रखते हुए राज्य के लोगों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘केसीआर अन्य राज्यों का दौरा कर रहे हैं और नेताओं से मिल रहे हैं। वह कोलकाता, फिर पंजाब, तमिलनाडु और बिहार गए। पहले अपना घर तो देख लीजिए।’ उन्होंने कहा, ‘अपने कार्यों से आप उस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जिंदा है और भाजपा से लड़ने को तैयार है।’ उन्होंने आरोप लगाया कहा, ‘अगर आप भाजपा के खिलाफ हैं तो आपने कृषि कानूनों पर उनका समर्थन क्यों किया? वह (केसीआर) गैर-भाजपा सरकार के पक्ष में होने का दावा करते हैं, लेकिन उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’

खड़गे ने कहा, ‘तेलंगाना के लोगों के समर्थन के कारण केसीआर की सरकार है। लेकिन वे सब कुछ नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। केसीआर और मोदी में कोई अंतर नहीं है, दोनों साथ हैं।’ अपराह्न में यहां पहुंचे खरगे ‘नेकलेस रोड’ पर इंदिरा गांधी के प्रतिमा स्थल पर आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हुए। यह आज के लिये यात्रा का अंतिम पड़ाव था। चारमीनार इलाके में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राहुल गांधी, अन्य नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ के साथ नेकलेस रोड पर पहुंचे। कुछ मिनटों बाद खरगे मंच पर पहुंचे और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

नुक्कड़ सभा में भारी भीड़ देखी गई और जो लोग मंच के करीब पहुंचने में असमर्थ थे उनके लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं जिससे वह दूर से इस कार्यक्रम को देख सकें। इससे पहले खड़गे 16 अक्टूबर को कर्नाटक के बेल्लारी में यात्रा में शामिल हुए थे। वह बेल्लारी में गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए थे और बाद में वहां एक जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में खरगे और शशि थरूर मैदान में थे जिसमें खड़गे ने बाजी मारी। पदयात्रा शमशाबाद के मठ मंदिर से शुरू हुई और अपराह्न में विश्राम के लिए हैदराबाद के बहादुरपुर के ‘लेगेसी पैलेस’ में कुछ देर रुकी। बोवेनपल्ली के ‘गांधी विचारधारा केंद्र’ में रात्रि विश्राम किया जाएगा।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...