17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के इस्तीफे के बाद 'नई सरकार' में इस योजना की मंजूरी...

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद ‘नई सरकार’ में इस योजना की मंजूरी क्या साबित होगी मास्टरस्ट्रोक?

Published on

नई दिल्ली,

अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वो ईमानदारी की कसौटी पर जनता के बीच वोट मांगेंगे. कहा जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले महिलाओं को ₹1000 की सम्मान राशि देने की योजना का रास्ता भी साफ हो सकता है. राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पिछले बजट में केजरीवाल सरकार ने इसकी घोषणा तो कर दी थी लेकिन कैबिनेट की मंजूरी मिलने से पहले ही केजरीवाल की गिरफ्तारी हो गई थी. ऐसे में अब नया सीएम इसकी मंजूरी दे सकता है.

आप को मिलेगा फायदा
चुनाव के दौरान केजरीवाल सरकार जनता के बीच यह कह सकती है कि उसने योजना पास कर दी और सरकार बनते ही उसको लागू करेगी. दूसरी वजह ये है की अगर किसी वजह से LG ऑफिस या किसी दूसरे स्तर पर योजना अटक जाती है तो भी सरकार इसे अपने पक्ष में भुना सकेगी.

बीजेपी ने बताया झोल
दिल्ली बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और लक्ष्मी नगर से विधायक अभय वर्मा का कहना है कि योजना में कोई भी स्पष्टता नहीं. कोई पैरामीटर नहीं. सभी से फार्म भरवाए जा रहे हैं. किसी को नहीं पता की इस योजना का लाभ किसे मिलेगा. स्कीम के फाइनल ड्राफ्ट का इंतजार हम भी कर रहे हैं.

क्या है ये योजना
इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. हालांकि, उन्हीं महिलाओं को ये आर्थिक सहायता मिलेगी जो दिल्ली की रहने वाली हों, आयकर सीमा से कम कमाने वाली और सरकारी कर्मचारी (सर्विस या रिटायर्ड) न हों.

2000 करोड़ रुपये की मिल चुकी है मंजूरी
इसी साल मार्च महीने में दिल्ली विधानसभा में साल 2024- 25 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए योजना का ऐलान किया. इसे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना नाम दिया गया. एक आंकड़े के मुताबिक इससे दिल्ली की 50 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...