18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजबुल्लाह को खत्म करेगी लेबनान सरकार? प्रधानमंत्री की मांग पर भड़का ईरान,...

हिजबुल्लाह को खत्म करेगी लेबनान सरकार? प्रधानमंत्री की मांग पर भड़का ईरान, खामनेई ने बताई सबसे बढ़ी ढाल

Published on

तेहरान

लेबनान में मौजूद हिजबुल्लाह इजरायल के साथ-साथ लेबनानी सरकार के लिए भी मुसीबत है। हिजबुल्लाह के हमले के कारण इजरायल लेबनान पर बम गिराता है, जिससे आम लेबनानी और यहां की सरकार परेशान है। लेबनान के प्रधान मंत्री नजीब मिकाती ने हिजबुल्लाह को निरस्त्र करने का आह्वान किया है। उनके इरादे सामने आने के बाद अब ईरान के सुप्रीम लीडर हिजबुल्लाह को बचाने के लिए आ गए हैं। अयातुल्ला अली खामेनेई ने गुरुवार को कहा कि ईरान हिजबुल्लाह का समर्थन करता है, क्योंकि वह इजरायल के खिलाफ लेबनान की सबसे मजबूत शील्ड है।

उन्होंने हिजबुल्लाह को जायोनी शासन के खिलाफ सबसे मजबूत ढाल बताया। साथ ही आरोप लगाया कि इजरायल लेबनान का विघटन चाहता है। उनका यह बयान तब आया है जब इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ अपना जमीनी अभियान तेज कर दिया है। 23 सितंबर से बेरूत के आसपान के कई गढ़ों पर इजरायल ने हवाई हमले किए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक संघर्ष के कारण अब तक लेबनान में 1552 लोग मारे गए। जबकि यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक 8 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा।

हिजबुल्लाह पर बोला था हमला
खामेनेई का बयान लेबनानी प्रधानमंत्री की ओर से पेरिस में एक सम्मेलन के दौरान दिए गए बयान के बाद आया है। इस सम्मेलन में उन्होंने लेबनानी सेना को छोड़कर देश के सभी समूहों को निरस्त्र करने का आह्वान किया। मिकाती ने कहा, ‘लेबनान के अधिकारियों को पूरे लेबनानी क्षेत्र पर तैनाती करनी चाहिए। हथियार सिर्फ लेबनानी सेना के पास ही होना चाहिए।’

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर हिजबुल्लाह का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका बयान बड़े पैमाने पर हिजबुल्लाह के खिलाफ निशाना साधने के तौर पर देखा गया। हिजबुल्लाह एकमात्र सशस्त्र गुट है, जिसने 1990 में लेबनानी गृहयुद्ध खत्म होने के बाद हथियार नहीं डाले।

हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन
हिजबुल्लाह का लेबनान की राजनीति और सेना में महत्वपूर्ण स्थान है। ईरान से इसे समर्थन मिलता है। खामेनेई के बयान से पहले हिजबुल्लाह ने अपने वरिष्ठ नेता हाशेम सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की थी। हसन नसरल्लाह की मौत के बाद वह हिजबुल्लाह का उत्तराधिकारी बन सकता था। सफीद्दीन और नसरल्लाह दोनों अलग-अलग धमाकों में मारे गए हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...