8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी का हाथ पकड़कर चलेंगे साथ, संजय राउत ने 2024 में...

राहुल गांधी का हाथ पकड़कर चलेंगे साथ, संजय राउत ने 2024 में BJP को हराने का खोला राज

Published on

मुंबई

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि, ‘मैं पूरी तरह से राहुल गांधी जी के साथ हूं। 2024 में पूरा विपक्ष मिलकर बीजेपी को हराने का काम करेगा। राहुल गांधी ने विदेश में भी यह बात कही थी और देश में भी। राहुल गांधी ने जो कहा है उससे मैं सहमत हूं और पूरा विपक्ष एकजुट है। 2024 में हम बीजेपी को हराएंगे यह हमारा विश्वास और आत्मविश्वास दोनों ही है। राहुल गांधी की बात बहुत समझदारी की बात है और बड़े नेता इसी तरह से बात करते हैं। हम एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे जाएंगे।’

शरद पवार और शिंदे की मुलाकात पर बोले राउत
संजय राउत ने महाराष्ट्र् के सीएम एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात को लेकर किए गए सवाल पर भी जवाब दिया। राउत ने कहा कि अरे पवार साहब बड़े नेता हैं और अगर वे महाराष्ट्र के सीएम से मिल रहे हैं तो इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि इसको लेकर गलत नजरिया निकाला जाए।

मोहन भागवत का राहुल गांधी पर वार
संजय राउत ने मोहन भागवत को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात गलत नहीं लेकिन यह तरीका सही नहीं है। शिवाजी भी हिंदू शासक थे। लेकिन उनकी सेना में तमाम मुस्लिम हुआ करते थे। मुस्लिमों ने शिवाजी के साथ हमेशा वफादारी का काम किया। इसलिए हमारे देश में इस तरह के बयान देने का कोई मतलब नहीं बनता है। दरअसल नागपुर पहुंचे मोहन भागवत ने कार्यक्रम के दौरान इस्लाम को लेकर टिप्पणी की थी कि उनके धर्म की पूजा सिर्फ भारत में ही ज्यादा सुरक्षित है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...