12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यवाल्मीकि न होते तो दुनिया राम से परिचित नहीं होती, ये समाज...

वाल्मीकि न होते तो दुनिया राम से परिचित नहीं होती, ये समाज देश की शान है: मोहन भागवत

Published on

कानपुर:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत उत्तर भारत के पहले ‘स्वर संगम घोष’ शिविर में शिरकत के लिए शनिवार को कानपुर पहुंचे। अपने तीन दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे भागवत ने आज नाना राव पार्क में स्थापित बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित कई अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान भागवत ने वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित किया। आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि वाल्मीकि समाज हमारे देश की शान है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ना होते तो राम दुनिया से परिचित ना होते। भागवत ने कहा कि हमें अपने समाज को हर हाल में उन्नत बनाना है।

कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से संवेदना, समर्पण और कर्तव्य की भावना समाज के लोगों को सीखनी चाहिए। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समाज को अधिकार देने के लिए कानून स्थापित किया है, लेकिन सिर्फ कानून स्थापित करने से ही सब कुछ नहीं होगा। हमारे मन में देश और अपने आप को आगे ले जाने का संकल्प होना आवश्यक है।

शनिवार शाम कानपुर पहुंचे भागवत
आजद नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय और वीएसएसडी कालेज में छह से 10 अक्टूबर तक आयोजित संघ के उत्तर भारत के पहले स्वर संगम घोष शिविर में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख नई दिल्ली से रात 9:48 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। वह दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में विश्राम करेंगे।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...