9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलवाह, गजब, लाजवाब... 'खोटे सिक्के' केएल राहुल ने रचा इतिहास, छक्का उड़ाकर...

वाह, गजब, लाजवाब… ‘खोटे सिक्के’ केएल राहुल ने रचा इतिहास, छक्का उड़ाकर पूरा किया शतक

Published on

सेंचुरियन

एक वह दिन था जब केएल राहुल का बल्ला फॉर्म में नहीं था। फैंस भयंकर रूप से भड़के हुए फैंस केएल राहुल को किसी भी रूप में टॉलरेट नहीं करने को तैयार नहीं थे। हर कोई उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहा था। जब केएल राहुल की चोट के बाद एशिया कप से पहले वापसी हुई तो भी हर कोई सवाल उठा रहा था, लेकिन इस शेर दिल खिलाड़ी ने एक के बाद एक बड़ी पारियां खेलते हुए हर किसी को करारा जवाब दिया। अब केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मुश्किल समय में शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उनकी पारी के दम पर ही भारत ने पहली पारी में 245 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 208 रन बनाए थे। केएल राहुल 70 रन पर नाबाद थे, जबकि दूसरे छोर पर मोहम्मद सिराज को खाता खोलना था। दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो मोहम्मद सिराज के रूप में भारत को पहला झटका लगा। वह 22 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबिक दूसरे छोर पर केएल राहुल शतक की ओर बढ़ते रहे। वह अपने लेट कट से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

डेब्यू स्टार प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 8 गेंदों का सामना किया और अपना विकेट नहीं गंवाया। इस दौरान केएल राहुल 95 रनों पर थे और 66वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेराल्ड कोट्जे को छक्का लगाकर शतक पूरा किया। इस तरह से केएल राहुल पहले विदेशी बल्लेबाज बने, जिनके नाम एक से अधिक सेंचुरियन में शतक हैं। इससे पहले 2021-22 में केएल राहुल ने 260 गेंदों में 123 रनों की शतकीय पारी खेली थी। यह उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के मैदान पर दूसरा टेस्ट शतक भी है।

भारतीय विकेटकीपर का टेस्ट शतक (एशिया से बाहर)
ऋषभ पंत: 4 शतक
विजय मांजरेकर: एक शतक
अजय रात्रा: एक शतक
ऋद्धिमान साहा: एक शतक
केएल राहुल: एक शतक

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...