10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिंदा है याह्या सिनवार, मारे जाने की अटकलों के बीच गाजा के...

जिंदा है याह्या सिनवार, मारे जाने की अटकलों के बीच गाजा के लादेन के बारे में आई बड़ी खबर, कतर से किया संपर्क

Published on

तेल अवीव

हमास का नेता याह्या सिनवार जिंदा है। कई सप्ताह तक मारे जाने की अटकलों के बाद एक बार वह फिर सामने आया है। हाल ही में उसने गुप्त रूप से कतरी मध्यस्थों से संपर्क स्थापित किया है। सऊदी नेटवर्क अल अरबिया ने सोमवार को ये जानकारी दी है। कुछ दिन पहले ही एक कतर के एक वरिष्ठ राजनयिक ने यरुशलम पोस्ट को बताया था कि सिनवार से सीधा संपर्क नहीं हो रहा है और सभी बातचीत के प्रयास हमास के वरिष्ठ राजनीतिक सदस्य खलील अल-हयाह के माध्यम से हुए हैं।

यरुशलम पोस्ट से राजनयिक ने साफ किया कि मध्यस्थता के सभी प्रयास विशेष रूप से दोहा में हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रतिनिधियों के माध्यम से किए जाते हैं। कतर के अधिकारियों ने इसके पहले बताया था कि सिनवार ने खुद को इजरायली हमले से बचाने के लिए खुद के चारों तरफ बंधकों का घेरा बना रखा है।

लंबे समय से चुप था सिनवार
इसके पहले लंबे समय से याह्या सिनवार के बारे में कोई जानकारी नहीं आई थी, जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि वह इजरायली हमले में मारा गया है। पिछले महीने से ही इजरायली खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही थीं कि गाजा में आईडीएफ के हमलों में सिनवार मारा गया या जिंदा है। पिछले हफ्ते इजरायली सेना प्रमुख हर्जी हलेवी की मौजूदगी में एक बैठक हुई थी, जिसमें सिनवार की तस्वीर पर सवालिया निशान लगाया गया था, जिसने भी अटकलों को जन्म दिया।

अमेरिकी अधिकारियों ने माना
न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी पिछले सप्ताह के आखिर में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि 7 अक्टूबर पर इजरायली हमले का मास्टरमाइंड सिनवार अभी जिंदा है। हमले के एक साल बाद भी वह महत्वपूर्ण फैसले ले रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का आकलन है कि उसका बंधक सौदे पर बातचीत का कोई इरादा नहीं है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल और ईरान के बीच सीधी टक्कर से सिनवार खुश है और उम्मीद कर रहा है कि इजरायल जल्द ही बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले का जवाब देगा। उसे उम्मीद है कि जल्द ही इजरायल एक बड़े युद्ध में फंसेगा, जिससे उसे फायदा होगा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि सिनवार हिजबुल्लाह और ईरान से पर्याप्त समर्थन की कमी से निराश है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...