9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यतुम हमारी नौकरानी के लायक नहीं... तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर...

तुम हमारी नौकरानी के लायक नहीं… तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Published on

देवरिया:

यूपी में देवरिया जिले के रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि तहसीलदार साहब पिछले 8 महीने से अपने सरकारी आवास पर किसी ने किसी बहाने से उसे बुलाते थे। शादी करने की बात कहकर यौन शोषण करते थे। इसके बाद में वह अपनी बात से मुकर गए और दूरी बनाने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तहसीलदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बुधवार को पीड़ित महिला जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। जहां उसने मीडिया से अपनी व्यथा बताई और कहा कि रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा। पीड़िता का आरोप है कि तहसीदार ने उससे कहा कि तुम तो हमारी नौकरानी के लायक भी नहीं हो। आरोपी तहसीलदार प्रतापगढ़ जिले का निवासी है।

शादी का झांसा देकर किया यौन शौषण
रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता ने बताया कि लगभग 8 माह पूर्व उसकी मुलाकात तहसीलदार अभयराज से हुई। मुलाकात के बाद तहसीलदार साहब अक्सर किसी न किसी बहाने उसे अपने आवास पर बुलाने लगे और शादी करने का झांसा देकर यौन शौषण किया। पीड़िता का कहना है कि जब वह शादी करने की बात कहती तो वह न केवल टाल देते थे बल्कि बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज पर धारा 376, 504, 506 और 313 के तहत रूद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि एक महिला ने तहसीलदार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में तहसीलदार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...