17.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीति'आपको यमुना मैया का शाप लगा है...', इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से...

‘आपको यमुना मैया का शाप लगा है…’, इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले एलजी वीके सक्सेना

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में मुश्किलों में आ चुकी है। अब खबर है कि जब आतिशी सीएम पद से इस्तीफा देने गई थीं, एलजी वीके सक्सेना ने उनसे कहा था कि आपको यमुना मैया का शाप लगा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एलजी की तरफ से यह बयान दिया गया था। अब आतिशी ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी, क्या बोला, अभी तक स्पष्ट नहीं।

बताया जा रहा है कि जब आतिशी इस्तीफा सौंपने गई थीं, एलजी वीके सक्सेना ने कहा था कि यमुना मैया का शाप लगा है, आप लोगों को यमुना की सफाई करनी चाहिए थी। इस दिशा में सक्रिय कदम उठाने चाहिए थे। एलजी ने आतिशी से बातचीत के दौरान यमुना को लेकर हुए आरोप-प्रत्यारोप का जिक्र भी किया, उन्होंने जोर देकर कहा कि एलजी सचिवालय की तरफ से कई समाधान बताए गए थे। अब इन दावों पर आतिशी या फिर आम आदमी पार्टी ने कुछ नहीं बोला है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार के दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जनादेश हासिल किया है, पार्टी ने 27 साल का सियासी वनवास खत्म किया है। इस चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर जीत मिली है, वहीं आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस तो तीसरी बार भी शून्य ही लेकर आई है। इस चुनाव की खास बात यह रही कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज जैसे तमाम दिग्गजों ने अपनी सीट गंवा दी है। इसी वजह से जानकार मान रहे हैं कि आप सरकार के खिलाफ गुस्सा जनता में काफी ज्यादा था।

वैसे जिस यमुना सफाई का जिक्र एलजी ने किया है, वो चुनाव के दौरान भी एक बड़ा मुद्दा था। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार यमुना में जहर मिला दिल्ली भेज रही है। उनके बयान पर काफी बवाल हुआ था, लेकिन चुनावी नतीजे बता रहे हैं कि केजरीवाल को इसका भी नुकसान ही उठाना पड़ा। वैसे आपदा आने के तो और भी कई कारण रहे हैं,

Latest articles

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा: -45 डिग्री तापमान और रास्ते में शवों को देख डगमगाए कदम

भोपाल। मप्र के रायसेन जिले के एक साधारण ग्रामीण परिवार (ग्राम सेमरी) से आने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...