13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यराजस्थान में युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, 'आरोपियों ने नाखून निकाला,...

राजस्थान में युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या, ‘आरोपियों ने नाखून निकाला, जलाने की भी कोशिश’

Published on

करौली

राजस्थान के करौली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करौली लांगरा थाना क्षेत्र के भूरे का पुरा गुरदह गांव का है। बताया जा रहा कि 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के बाद उसके शरीर पर जलाने की भी कोशिश हुई। यही नहीं निर्दयता की ऐसी हद कि उसके नाखून भी निकाले गए थे। वहीं इस घटना से गुस्साए परिजनों का प्रदर्शन जारी है। वो शव को लेने से इनकार कर रहे। उनकी मांग है कि आरोपियों को पकड़ा जाए। दूसरी ओर से हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

क्या है पूरा मामला
20 वर्षीय मृतक युवक की पहचान आशाराम उर्फ आशु के तौर पर हुई है। वो भूरे का पुरा निवासी बत्ती लाल का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि दोपहर अपने ताऊ के घर बैठा था। इस दौरान कुछ युवक उसे बुलाकर मोटर साइकिल से ले गए और करीब 2 घंटे बाद मारपीट कर घर से दूर एक पत्थर पर पटक गए। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सिर और जगह पर जलाने के निशान भी मिले। साथ ही परिजनों ने प्लास से नाखून उखाड़ने के भी आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने नहीं लिया शव
युवक जयपुर में रहकर बीएससी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पांच बहनों के बीच वो अकेला भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, परिजनो ने शव को लेने से इनकार कर दिया। परिजन और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर जमा होकर हंगामा करते नजर आए। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नही होगी वो शव को नहीं लेंगे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
करौली एएसपी सुरेश जैफ ने बताया कि सूचना मिली कि गांव में एक युवक को कुछ लोगों ने निर्मम हत्या की और फिर फेंक कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है। वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर युवकों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। किस वजह से मारा गया जांच के बाद पता चलेगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...