22 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedविक्की कौशल-कटरीना कैफ को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने धर...

विक्की कौशल-कटरीना कैफ को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने धर दबोचा

Published on

पिछले दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बाद अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद विक्की कौशल ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब खबर है कि मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कटरीना को ऑनलाइन धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस आदमी का मनविंदर सिंह बताया जा रहा है।

एकतरफा प्यार और स्ट्रगलिंग एक्टर
पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स मनविंदर को कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई में एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और फिल्मों में काम पाने की कोशिश कर रहा है। मनविंदर ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह Katrina Kaif से एकतरफा प्यार करता है। वह फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर कटरीना को अश्लील और धमकी दिया करता था। मनविंदर लखनऊ का रहने वाला है और उसने अपने मीडिया अकाउंट पर कटरीना को अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड बताया था। मनविंदर ने यहां खुद के साथ कटरीना की मॉर्फ्ड फोटो भी लगा रखी थी।

सोशल मीडिया पर दे रहा था धमकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vicky Kaushal ने मुंबई पुलिस में शिकायद दर्ज की थी कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन अब यह शख्स एक्ट्रेस और उनके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विक्की कौशल ने मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुंबई पुलिस ने नहीं लिया चांस, दिखाई फुर्ती
पिछले दिनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों ने सलमान खान को मारने की प्लानिंग बनाई थी। जांच में पता चला कि हत्यारे सलमान खान के काफी नजदीक तक पहुंच चुके थे। इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने फुर्ती दिखाई और कटरीना पर अश्लील कॉमेंट करने वाले और जान से धमकी देने वाले शख्स मनविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मनविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा पुलिस ने आईटी एक्ट 67 के तहत भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...