21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeहेल्थभीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Published on

भोपाल

बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों अपनी बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार थाना प्रभारी (टीआई) वीरेंद्र सेन ने बताया कि ग्राम मनीखेड़ी (गुनगा) निवासी मोहर सिंह रैकवार (पेशे से किसान) अपनी पत्नी उमा बाई के साथ सुबह करीब 11 बजे बाइक से ग्राम नंदगांव जा रहे थे। वे वहां अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे, लेकिन तरावली जोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस काल बनकर आई और उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि दंपती को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बस जब्त, चालक की तलाश जारी पुलिस ने दुर्घटनाकारी बस को कब्जे में लेकर थाने खड़ा करवा दिया है। आरोपी बस चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, जिससे गांव में मातम का माहौल है

Read Also :- BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...