21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeहेल्थडायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब यह 'मिल्की मशरूम' करेगा ब्लड...

डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब यह ‘मिल्की मशरूम’ करेगा ब्लड शुगर को कंट्रोल!

Published on

डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब यह ‘मिल्की मशरूम’ करेगा ब्लड शुगर को कंट्रोल!,एक नए शोध में पाया गया है कि एक खास तरह के मशरूम का सेवन मधुमेह (Diabetes) या हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुए इस अध्ययन के अनुसार, मिल्की मशरूम के नियमित सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और खून में ग्लूकोज का स्तर प्राकृतिक तरीके से संतुलित रहता है. डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जो गलत खान-पान और अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण होती है. इन्हीं कारणों से युवाओं में भी इसके होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं. आइए जानते हैं इस खास मशरूम के बारे में.

रिसर्च में हुआ साबित

हिमाचल प्रदेश के सोलन में निदेशालय मशरूम अनुसंधान (Directorate of Mushroom Research) द्वारा मशरूम की एक नई प्रजाति खोजी गई है, जिसे मिल्की मशरूम कहा जाता है. यह मशरूम दूध की तरह सफेद होता है और इस पर बटन मशरूम की तरह कोई दाग नहीं होता है. इसे कम पैसे में भी बड़ी मात्रा में उगाया जा सकता है, जिससे यह किसानों के लिए भी लाभकारी साबित होगा.

इस रिसर्च सेंटर में 32 अलग-अलग प्रयोगशालाएं स्थापित की गई थीं, जिनमें मशरूम की लगभग 321 किस्मों का परीक्षण किया गया. यह टेस्टिंग पूरे 3 साल तक चली. हालांकि, अन्य मशरूम भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद थे, लेकिन मिल्की मशरूम को मुख्य रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद पाया गया है.

डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर

यह खबर डायबिटीज मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है, खासकर उनके लिए जो दवाओं के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं या शुगर को नियंत्रित करने के लिए प्राकृतिक तरीके ढूंढ रहे हैं. इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स ब्लड शुगर को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

विटामिन-सी से भरपूर है यह मशरूम

रिसर्च में शामिल विशेषज्ञ सीएस वैद्य और एमएल शर्मा का कहना है कि यह मशरूम विटामिन-सी से भरपूर है. 100 ग्राम मिल्की मशरूम में 8.60 ग्राम विटामिन-सी होता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन-बी3 और नियासिन भी पाया जाता है. नियासिन एक ऐसा तत्व है जो शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि जापान और चीन के बाद भारत में इस मशरूम की सबसे ज्यादा खेती होती है और अगले 2 सालों में भारत जापान को पीछे छोड़ सकता है. यह मशरूम फाइबर से भी भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है.

यह भी पढ़िए: कश्यप मुनि जी की जयंती मनाई

टाइप-2 डायबिटीज के 5 शुरुआती लक्षण

  • बार-बार पेशाब आना.
  • अत्यधिक प्यास लगना.
  • अचानक वजन बढ़ना या कम होना.
  • धुंधला दिखना.
  • घावों का जल्दी ठीक न होना.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...