19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeहेल्थPeshab Ka Normal Rang: आपके पेशाब का रंग बताता है शरीर का...

Peshab Ka Normal Rang: आपके पेशाब का रंग बताता है शरीर का हाल! डॉक्टर से जानें कौन सा रंग है ‘खतरे की घंटी’ और क्या है नॉर्मल!

Published on

Peshab Ka Normal Rang: हमारे शरीर के अंदर क्या चल रहा है, इसका सबसे बड़ा सुराग हमारा पेशाब (Urine) देता है। अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर अमित लाल खोमने के मुताबिक, पेशाब का बदलता रंग आपकी सेहत का ‘रिपोर्ट कार्ड’ होता है। अगर शरीर में कोई बीमारी पनप रही है, तो उसका असर सबसे पहले यूरिन के रंग और गाढ़ेपन पर दिखता है। आइए जानते हैं कि किस रंग का क्या मतलब है और कब आपको तुरंत डॉक्टर के पास भागने की जरूरत है।

पानी की भारी कमी और दवाइयों का असर

अगर आपके पेशाब का रंग संतरा जैसा नारंगी या गहरा एम्बर (Amber) है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपका शरीर डिहाइड्रेशन (Dehydration) का शिकार है। यानी आप जरूरत से बहुत कम पानी पी रहे हैं। इसके अलावा, कुछ खास दवाइयां या विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से भी ऐसा हो सकता है। लेकिन अगर आप खूब पानी पी रहे हैं और फिर भी रंग नारंगी ही आ रहा है, तो इसे हल्के में न लें; यह लिवर या पित्त नली (Bile Duct) की समस्या का संकेत हो सकता है।

शरीर से नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स निकलने का खतरा

कई बार लोग सेहत बनाने के चक्कर में बहुत ज्यादा पानी पीने लगते हैं। अगर आपका पेशाब बिल्कुल पानी की तरह चकाचक और पारदर्शी है, तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से ज्यादा पानी पी रहे हैं। हालांकि थोड़ा ज्यादा पानी पीना ठीक है, लेकिन लगातार ऐसा होने से शरीर के जरूरी नमक (Salts) और इलेक्ट्रोलाइट्स यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। किडनी, लिवर या शुगर के मरीजों में कुछ दवाइयों के कारण भी ऐसा हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

लिवर की सेहत पर रखें नजर, वरना पड़ सकता है भारी

पेशाब का रंग बहुत ज्यादा गहरा या भूरा होना इस बात का इशारा है कि पेशाब काफी गाढ़ा (Concentrated) हो गया है। यह डिहाइड्रेशन का शुरुआती लक्षण है। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि पीलिया (Jaundice) होने पर भी पेशाब का रंग ऐसा ही हो जाता है। अगर पेशाब गाढ़ा है और साथ ही आंखों में पीलापन या कमजोरी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। खूब पानी पिएं और लिवर की जांच करवाएं।

प्रोटीन का ‘लीक’ होना है खतरे की निशानी

पेशाब करते समय अगर थोड़ा-बहुत झाग बनता है, तो वह नॉर्मल है—अक्सर पेशाब के तेज बहाव की वजह से ऐसा होता है। लेकिन अगर झाग बहुत ज्यादा है और बार-बार बन रहा है, तो यह किडनी (Kidney) की समस्या का बड़ा इशारा है। इसका मतलब हो सकता है कि आपकी किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पा रही है और शरीर का जरूरी प्रोटीन पेशाब के रास्ते बाहर निकल रहा है। यह किडनी फेलियर की शुरुआत भी हो सकती है, इसलिए तुरंत यूरिन टेस्ट कराएं।

Read Also: भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

UTI और इन्फेक्शन को न करें नजरअंदाज

अगर पेशाब दूधिया, धुंधला या गंदा सा दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि अंदर कोई इन्फेक्शन (Infection) चल रहा है। इसे अक्सर ‘क्लाउडी यूरिन’ कहते हैं। अगर इसके साथ आपको पेशाब करते समय जलन, पेट के निचले हिस्से में दर्द या बुखार महसूस हो रहा है, तो यह UTI (Urinary Tract Infection) के पुख्ता लक्षण हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खों के बजाय सीधे डॉक्टर से मिलें और एंटीबायोटिक का कोर्स पूरा करें।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...