21.4 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeराज्यमुस्लिम बहुल होकर भी PAK के साथ नहीं गए, आज कश्मीरियों को...

मुस्लिम बहुल होकर भी PAK के साथ नहीं गए, आज कश्मीरियों को घरों में घुसकर मारा जा रहा: महबूबा मुफ्ती

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा और हर घर तिरंगा लगाए जाने के मामले को लेकर भाजपा पर कई सवाल उठाए हैं. महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी, लेकिन भाजपा ने इसका राजनीतिकरण कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमनें हिंदुस्तान के साथ बराबरी के रिश्ते से रहे, दूसरी रियासतों की तरह नहीं. हम एक मुस्लिम मैजोरिटी स्टेट हैं. हमनें मुसलमान होने के बावजूद भी पाकिस्तान के साथ जाने से इंकार दिया.

‘सेक्युलरिज्म के साथ हाथ मिलाया’
मुफ्ती ने कहा कि हमने हिंदुस्तान की जम्हूरियत के साथ हाथ मिलाया. यहां के सेक्युलरिज्म के साथ हाथ मिलाया. तभी हमने उस मुल्क का झंड़ा कुबूल किया और उसके साथ अपना झंड़ा मिलाया और दोनों को हम सलाम करते रहे. भाजपा पर निशाना साधते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ये (BJP) आज घर में घुस के हमारे घरों मे झंड़े लगाते हैं. अरे झंड़ा लगाने या घुस के मारने वाली क्या बात है?

‘हमें सबक सिखाया जा रहा’
ये हर घर में घुस-घुस कर झंड़ा लगाने का क्या तमाशा है. ये तो खुद उस झंडे की इज्जत नहीं करते. खुद कहते हैं हमें भगवा झंड़ा चाहिए. हमें तिरंगा नहीं चाहिए और हमें यहां आकार सबक सिखाते हैं.

Latest articles

मध्यप्रदेश की सड़कों से हटेंगी 899 पुरानी कमर्शियल बसें, खटारा बसों में जबलपुर पहले नंबर पर

हाईकोर्ट ने कहा- सरकार को परिवहन नीति बनाने का अधिकार जबलपुर। मध्यप्रदेश की सड़कों से...

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

More like this