8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यटीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, भूपेश बघेल...

टीएस सिंहदेव ने पंचायत मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, भूपेश बघेल कैबिनेट में मचा हड़कंप

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे चार पन्नों में उन्होंने पंचायत विभाग छोड़ने के कारण गिनाए हैं। उन्होंने लिखा है कि बाकी जो विभाग आपने मुझे दिया है, वह यथावत रहेगा। सूत्रों के मुताबिक सिंह देव इस बात से नाराज थे उनके आदेश का पालन विभाग में नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग से उनका इस्तीफा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि टीएस सिंह देव कि यह नाराजगी तब सामने आई है। जब पंचायत के अफसर उनकी सुन नहीं रहे थे और किसी भी प्रोजेक्ट के लिए राशि भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। जिससे विकास कार्य अवरुद्ध थे।

प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ेंगी!
दरअसल, कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि ढाई-ढाई साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री न बनने का वादा पूरा न करने से टीएस सिंहदेव नाराज थे और वे कोई भी कदम उठाने की अटकलें थी। लेकिन आज पंचायत विभाग से इस्तीफा देने की चर्चाओं ने यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। देखना होगा कि अभी सिंहदेव का अगला कदम क्या होगा और बीजेपी इस पर किस तरह का रुख अख्तियार करती है।

2021 में भी उठा था बवंडर
2021 में विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले कांग्रेस सरकार में बवंडर उठा था। रामानुजगंज से विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि सिंहदेव उनको मारना चाहते हैं। उनके साथ 18 विधायक और भी थे। अगले दिन सत्र शुरू हुआ और विधानसभा में बवाल हो गया। आहत सिंहदेव ने सरकार की ओर से सफाई आने तक सदन में आने से इनकार कर दिया। बाद में बृहस्पत सिंह ने अपने बयानों के लिए सदन में माफी मांगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सरकार की ओर से बयान दिया कि सिंहदेव पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उसके बाद सिंहदेव विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने वापस लौटे।

अंबिकापुर से भेजा है इस्तीफा
टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से भेजा है। टीएस सिंहदेव कांग्रेस सरकार के आधार स्तंभों में से एक हैं। 17 दिसम्बर 2018 को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही मंत्री पद की शपथ ली थी। उस दिन मुख्यमंत्री ने केवल दो मंत्रियों टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के साथ कैबिनेट का गठन कर सरकार की औपचारिक शुरुआत की थी। किसानों की कर्ज माफी और 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का ऐतिहासिक फैसला भी इन्हीं तीन लोगों ने मिलकर किया था। बाद में टीएस सिंहदेव के पोर्टफोलियो में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वाणिज्यिक कर (GST) और 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को शामिल किया गया।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...