22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशादी के दौरान कजन ने की फायरिंग, दुल्हन की खोपड़ी के आर-पार...

शादी के दौरान कजन ने की फायरिंग, दुल्हन की खोपड़ी के आर-पार हुई गोली!

Published on

नई दिल्ली,

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने एक दुल्हन की जान ले ली. बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि दुल्हन का ही कजन था.मामला इरान का है. 24 साल की महवाश लेघई की शादी संपन्न होते ही एक पुरुष गेस्ट ने इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. बता दें कि ईरान में हर्ष फायरिंग करना गैरकानूनी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बदकिस्मती से हर्ष फायरिंग के दौरान राइफल बुरी तरह से बैक फायर कर गया. आरोप है कि जश्न मनाने के लिए बिना लाइसेंस वाली शिकारी राइफल का इस्तेमाल किया गया था. इसकी पहली गोली से किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दूसरी गोली दुल्हन की खोपड़ी के आर पार हो गई. इस दौरान दो और पुरुष मेहमान घायल हो गए.

यह शादी ईरान के शिराज शहर के साउथ में हो रहा था. घटना को लेकर न्यूजफ्लैश से बातचीत में पुलिस प्रवक्ता कर्नल मेहदी जोकर ने कहा- फिरोजाबाद शहर के एक वेडिंग हॉल से हमें एक इमरजेंसी कॉल मिला था. इसके तुरंत बाद हमने ऑफिसर्स को वहां भेज दिया था.

गोली लगने के बाद दुल्हन को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज के दौरान वह कोमा में चली गई थीं और फिर बाद में उनकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना के दौरान घायल हुए दो पुरुषों की किस्मत अच्छी थी. वे दोनों बच गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद गोली चलाने वाला दुल्हन का कजन हथियार के साथ मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने थोड़े समय में ही उसे पकड़ लिया. पुलिस प्रवक्ता कर्नल मेहदी ने कहा- शादी समारोह के दौरान शूटिंग बैन है. इस नियम को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ हम सख्त एक्शन लेंगे.

बता दें कि लेघई एक सोशल वर्कर थीं, जो कि ड्रग एडिक्टेड लोगों को उनकी लत छुड़वाने में मदद करती थीं. लेघई की मौत के बाद उनकी फैमिली ने उनके ऑर्गन्स को तीन लोगों को डोनेट कर दिया.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...