10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यशहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, 'मन की...

शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, ‘मन की बात’ में PM मोदी का ऐलान

Published on

चंडीगढ़

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ऐलान किया कि भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले एयरपोर्ट का नाम बदला जाएगा। गौरतलब है कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती है। इस साल पंजाब में भगत सिंह को लेकर राजनीति चर्चा में रही। आम आदमी पार्टी खुद को भगत सिंह के सिद्धांतों पर चलने वाली बताती रही है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के दौरान कहा, ‘आज से तीन दिन बाद, यानी 28 सितम्बर को अमृत महोत्सव का एक विशेष दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत माँ के वीर सपूत भगत सिंह जी की जयंती मनाएंगे। भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है।’

भगत सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप बदला जाएगा नाम
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, ‘भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा।’

भगत सिंह पर केंद्रित पंजाब की राजनीति
पंजाब में इस साल भगत सिंह पर राजनीति केंद्रित रही। पंजाब चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी खुद को भगत सिंह और बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने वाला बताती रही। चुनाव जीतने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...