18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बोनस, इंसेंटिव व नव वर्ष उपहार की मांग को लेकर भेक्टू-सीटू यूनियन...

बोनस, इंसेंटिव व नव वर्ष उपहार की मांग को लेकर भेक्टू-सीटू यूनियन ने एचआर का किया प्रदर्शन

Published on

भोपाल

भेल का उत्पादन पूरा होने पर कर्मचारियों को कंपनी द्वारा मई-जून माह तक पीपी बोनस दिया जाता है जो कि पिछले 2 वर्ष से घाटा व कोविड महामारी की समस्या बताकर नहीं दिया गया है। इसी प्रकार कर्मचारियों का प्रोत्साहन राशि भी कोविड महामारी की आड़ में अप्रैल 2020 से बंद कर दिया गया है। नव वर्ष उपहार भी जनवरी 2022 से लंबित है। इन्ही मुद्दों को लेकर आज भेक्टू-सीटू यूनियन ने भेल के मानव संसाधन विभाग प्रेरणा भवन का घेराव कर मौन विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत ने बताया कि प्रबंधन पिछले 3-4 वर्षों से कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जहां भेल स्कूलों की फीस में कई गुना की बढ़ोतरी कर दी गई है वहीं कैंटीन में खाने की सब्सिडी को भी खत्म कर दिया है। कर्मचारियों को मई-जून माह तक पीपी बोनस मिल जाता था । आज जुलाई-अगस्त तक भी बोनस के जेसीएम की कोई चर्चा नहीं हो रही है।

यूनियन मीडिया प्रवक्ता अतुल मालवीय के अनुसार मेहनतकश कर्मचारियों के इंसेंटिव को घाटे के नाम पर बंद किया गया था जो कि कर्मचारियों के साथ एक तरह का अन्यायपूर्ण रवैया था। आज कम्पनी के प्रॉफिट में आने के बाद भी प्रबंधन ने प्रोत्साहन राशि पर लगी रोक को अभी तक नहीं हटाया है। कर्मचारियों के पीपी बोनस, इनसेंटिव, टी-3, नव वर्ष उपहार को लेकर आज प्रेरणा भवन पर सैकड़ों कर्मचारियों के साथ भेक्टू-सीटू यूनियन ने मौन विरोध प्रदर्शन किया। जब तक कर्मचारियों के अधिकारों की बहाली नहीं हो जाती है तब तक भेक्टू-सीटू यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करती रहेगी।

आज के विरोध प्रदर्शन में यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, कोषाध्यक्ष शाहिद अली, प्रमोद पटेल, सादिक खान, निशांत नंदा, विजेंद्र पाटिल, ओममणि पटेल, राजू आर्मो, कुलदीप मौर्या, गोपाल गुप्ता, चेतन साहू, डी एस मरावी, राजेश रजक, विनय सिंह समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...